पति की बांहों में लिपट गहरी नींद सो रही थी महिला, आधी रात छोटे-छोटे टुकड़ों में काट बाथरूम में कर दिया फ्लश

Published : Aug 10, 2020, 05:12 PM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 10:14 AM IST

हटके डेस्क: पति-पत्नी में झगडे भला कहां नहीं होते। इन लड़ाइयों को सुलझाकर कपल फिर प्यार से रहने लगता है। अगर बात ना सम्भले तो तलाक लेकर एक-दूसरे से दूर शान्ति भरा जीवन भी जिया जा सकता है। लेकिन शायद चीन में रहने वाले एक शख्स को इसके बारे में पता नहीं था। उसने अपनी पत्नी से लड़ाई होने के बाद वो खौफनाक काम किया, उसे जानकर अपनी रूह कांप जाएगी। इस शख्स ने गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी के छोटे-छोटे टुकड़े किये और उसे बाथरूम में फ्लश कर दिया। मामला तब खुला जब उसके घर के पास मौजूद सेप्टिक टैंक से इंसान का मांस निकला। दिल को दहलाने वाला ये मामला लोगों को हैरान कर रहा है। 

PREV
16
पति की बांहों में लिपट गहरी नींद सो रही थी महिला, आधी रात छोटे-छोटे टुकड़ों में काट बाथरूम में कर दिया फ्लश

चीन में रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने उसकी बीवी की हत्या कर उसके टुकड़े करने के बाद उसे बाथरूम में फ्लश करने के आरोप में अरेस्ट किया है। इस घटना के सामने आने के बाद सभी हैरान है।  55 साल के शख्स की पहचान सु गोली के रूप में हुई। उसके ऊपर आरोप है कि उसने अपनी बीवी के साथ झगड़ा होने पर सोती महिला का खून कर दिया। 

26

लेकिन उसका मन खून कर शांत नहीं हुआ। उसने अपनी बीवी की बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े किये और फिर उसे फ्लश कर दिया। चीन के जहेजिआंग प्रांत में रहने वाले इस शख्स ने पहले खुद अपनी पत्नी को मारा और फिर पुलिस में कम्प्लेन दर्ज करवाई कि उसकी बीवी आधी रात कहीं चली गई है। मामला 5 जुलाई का है। 

36

कंप्लेन के बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई। महिला की गुमशुदगी की कंप्लेन 17 जुलाई को दर्ज करवाई गई थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में महिला आखिरी बार बिल्डिंग में 4 जुलाई को नजर आई थी। 

46

पुलिस ने फुटेज में पाया कि 4 जुलाई को ये कपल काफी खुश होकर बाहर से लौटा था। लेकिन इसके बाद महिला का कोई पता नहीं चल पाया। शख्स ने बताया कि जब वो सुबह उठा तब तक उसकी बीवी जा चुकी थी।  
 

56

जांच के दौरान शख्स के घर के पास एक सेप्टिक टैंक की तलाशी ली गई। अचानक उसमें इंसान का मांस देख सभी हैरान रह गए। जब लैब में उसकी जांच की गई तो पता चला कि ये मांस गुमशुदा महिला का है। 
 

66

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया की लड़ाई-झगड़े से वो तंग आ गए था। उसने अपनी पत्नी से मुक्ति पाने का फैसला कर लिया था। इसलिए उसने रात को अपनी सोती बीवी को मार डाला। इसके बाद उसकी बॉडी काटकर फ्लश कर दिया। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories