मर्दों के ऊपर है कोरोना की नजरें, इस कारण महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की निगल रही है जिंदगी

हटके डेस्क: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल गया है। भारत में इस  वायरस ने भयंकर रूप धारण करना शुरू कर दिया है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस का कहर अब दूसरे देशों में ऐसा टूट रहा है कि वो देश लाशों के ढेर में बदलते जा रहे हैं।  कुछ दिनों पहले तक चीन में इस वायरस से सबसे अधिक मौतें हुई थी। लेकिन अब चीन को इटली ने पीछे छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों में इटली में एक दिन में हुई मौतों की संख्या साढ़े 6 सौ पहुंच गई है। इस बीच एक चौकाने वाली बात सामने आई है। अभी तक के रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना का सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों और बच्चों को था। लेकिन दुनिया में हुई मौत के आंकड़े अगर देखें तो इससे सबसे अधिक मौतें पुरुषों की हुई है। आइए आपको बताते है क्यों मर्दों पर कहर बरपा रहा है कोरोना... 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2020 12:41 PM IST / Updated: Mar 22 2020, 12:38 PM IST

111
मर्दों के ऊपर है कोरोना की नजरें, इस कारण महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की निगल रही है जिंदगी
चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने अभी तक दुनिया के लगभग तीन लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं मौत का आंकड़ा भी 11 हजार पार कर गया है।
211
बात अगर यूरोप की करें तो यहां पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तेजी वायरस अभी फ़ैल ही रहा है।
311
इस बीच एक नई अपडेट आई है कि इस वायरस के कारण सबसे अधिक पुरुषों की मौत हो रही है।
411
इटली में हुई चार हजार मौतों में पुरुषों की संख्या सबसे अधिक है।
511
कमोबेश यही स्थिति चीन की भी है। चीन में भी अबतक की मौत के रिकार्ड्स उठा कर देखें तो पुरुषों की संख्या सबसे अधिक है।
611
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरुषों की मौत का खतरा उतना ही है, जितना बुजुर्गों और बच्चों में।
711
बात अगर इटली की करें, तो यहां महिलाओं की तुलना में पुरुषों को वायरस ने सबसे अधिक प्रभावित किया। रोम के हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, अभी तक के मामलों में महिलाओं की मौत का आंकड़ा जहां 5 परसेंट है, वहीँ पुरुषों में ये आंकड़ा 8 परसेंट है।
811
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर साबरा क्लेन के मुताबिक, ये एक ऐसा पैटर्न है, जिसे समझना जरुरी है। स्टडी के मुताबिक, महिलाओं का इम्यून सिस्टम पुरुषों मुकाबले मजबूत होता है।
911
महिलाओं में मौजूद सेक्स हार्मोन्स एस्ट्रोजन होता है। उसकी वजह से इम्युनिटी बनी रहती है। एक्स क्रोमोसोम के कारण भी इम्युनिटी बनी रहती है। ये महिलाओं में दो जबकि पुरुषों में एक होती है।
1011
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ पुरुषों में दिल संबंधी और ब्लड प्रेशर संबंधी बीमारियां ज्यादा होती है। इस कारण उनमें बीमारियों का रिस्क ज्यादा होता है।
1111
इसके अलावा पुरुषों में हाथ धोने की आदत पुरुषों के मुकाबले कम होती है। साथ ही उनमें धूम्रपान की आदत ज्यादा होती है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos