चीन नहीं, अमेरिका-यूके के वैज्ञानिकों ने ढूंढा कोरोना का वैक्सीन, 4 महीने में किया तैयार करने का दावा

हटके डेस्क: कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैल चुका है। 91 देशों में अपने पैर पसारने वाले इस वायरस ने दुनिया की नींद उड़ाई हुई है। इससे मात्र बचाव का तरीका है खुद को संक्रमित व्यक्ति से दूर रखना। अभी इस वायरस के कारण दुनियाभर में एक लाख आठ हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि लगभग चार हजार लोगों की मौत इस वायरस के कारण हो चुकी है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और यूके के वैज्ञानिकों ने इस वायरस का इलाज ढूंढ निकाला है। इस वैक्सीन को अप्रैल में इंसानों पर ट्राई किया जाएगा। इसके बाद अस्पतालों में ये उपलब्ध करवा दिया जाएगा।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2020 4:18 AM IST / Updated: Mar 09 2020, 12:38 PM IST

110
चीन नहीं, अमेरिका-यूके के वैज्ञानिकों ने ढूंढा कोरोना का वैक्सीन, 4 महीने में किया तैयार करने का दावा
चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस के कहर ने दुनिया को हिला कर रख दिया।
210
एक शहर से होते हुए आज के समय में इस वायरस ने दुनिया के 91 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है।
310
हालात काफी बिगड़ चुके हैं। चीन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस ने आतंक इटली में मचाया है।
410
सभी देश के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढने में लगे थे। इस बीच अब खबर आई है कि यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन और अमेरिकन मेडिसिन फर्म मॉडर्ना और इंवाइओ ने इसका वैक्सीन तैयार कर लिया है।
510
इस वैक्सीन को अगले महीने इंसानों पर टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद अगर ये सफल होता है तो इसे हॉस्पिटल्स में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
610
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के एफिलिएटेड इंपीरियल कॉलेज के साइंटिस्ट्स और अमेरिकन मेडिसिन फर्म्स ने इस वैक्सीन में 2003 में फैले सार्स की दवा भी मिलाई है। ताकि पता चले कि इसका कोरोना वायरस पर क्या असर पड़ेगा।
710
आमतौर पर किसी बीमारी की वैक्सीन तैयार करने में पांच साल का समय लगता है। लेकिन इस बार वैज्ञानिकों ने इस वायरस को परास्त करने के लिए चार महीने में इस वायरस का वैक्सीन तैयार कर लिया है।
810
ये वैक्सीन वायरस को इंसान की बॉडी में ही कमजोर कर देगा। जिससे वो अंदर ही मर जाएगा और आगे फ़ैल नहीं पाएगा।
910
वैज्ञानिकों ने कहा कि अगर इंसानों पर ये सफल रहता है तो वो जल्द से जल्द करीब 10 लाख इंजेक्शंस बनाकर दुनिया में बाट देंगे।
1010
सबसे पहले उन देशों में वैक्सीन भेजी जाएगी जहां इसका कहर सबसे ज्यादा टूटा है। इसमें चीन, इटली और ईरान शामिल हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos