भारत के इन राज्यों में पहुंचा कोरोना वायरस, जानें क्या आपका शहर भी है शामिल?

Published : Feb 02, 2020, 04:03 PM ISTUpdated : Feb 03, 2020, 02:03 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक फ़ैल रहा है। जहां चीन में इस वायरस ने सैंकड़ों लोगों की जान ले ली, वहीं दुनिया के कई देशों में भी इस वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि ये वायरस अब भारत में भी पहुंच चुका है। भारत के कई राज्यों में इस वायरस के संदिग्ध मिले हैं। भारत एक कुल 11 राज्यों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मिले हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। आइये आपको बताते हैं कौन से हैं वो राज्य जहां इस वायरस के मरीज मिले हैं...

PREV
111
भारत के इन राज्यों में पहुंचा कोरोना वायरस, जानें क्या आपका शहर भी है शामिल?
दिल्ली: देश की राजधानी में चीन से लौटे तीन लोगों में इस वायरस के सिम्पटम्स देखे गए हैं। उन्हें आरएमएल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
211
पंजाब-हरियाणा: हरियाणा में दो लोगों में वायरस का असर देखा गया जबकि पंजाब में एक संदिग्ध पाया गया है। साथ ही दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
311
राजस्थान: यहां के अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कोरोना के एक संदिग्ध को भर्ती करवाया गया है।
411
केरल: इस राज्य में चीन से लौटे कई लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में रखा गया है। सबकी निगरानी की जा रही है।
511
महाराष्ट्र: राज्य की राजधानी में चार लोग तो पुणे में दो लोग को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
611
झारखंड: चीन से पढ़ाई कर रही एक छात्रा को कोरोना वायरस की जांच के लिए एडमिट करवाया गया है। साथ ही एक और युवक भी सरकारी अस्पताल रिम्स में एडमिट है।
711
मध्यप्रदेश: चीन से लौटे एक स्टूडेंट की जांच की गई। लेकिन सारे रिपोर्ट्स नेगटिव आए।
811
आंध्रप्रदेश: चीन से यात्रा कर लौटे तीन लोगों को फिलहाल निगरानी में रखकर वायरस की जांच की जा रही है।
911
बिहार: छपरा में रहने वाली एक स्टूडेंट में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। ये हाल ही में चीन से लौटी थी। उसे पीएमसीएच में एडमिट किया गया है।
1011
वेस्ट बंगाल: चीन की एक महिला को अस्पताल में कोरोना वायरस के संदेह में एडमिट करवाया गया है।
1111
छत्तीसगढ़: यहां भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मिला है। हालांकि इसे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Recommended Stories