कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं मात्र ये 10 देश, अब तक नहीं मिला है एक भी मरीज

Published : Mar 08, 2020, 12:35 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में अब कुल 91 देशों में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार दिए हैं। ये आंकड़े ग्लोबल डाटा के कोरोना वायरस इन्फ्लुएंसर डैशबोर्ड से लिया गया है। इन देशों में वायरस के कंफर्म केस पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से कई देश ऐसे हैं, जिनमें अभी इसकी वजह से कोई मौत नहीं है है। इस बीच आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं,जहां अभी तक इस वायरस के एक भी मरीज नहीं मिले है। यानी दुनिया के वो देश, जो कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं। 

PREV
110
कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं मात्र ये 10 देश, अब तक नहीं मिला है एक भी मरीज
सीरिया: इस देश में वायरस के सस्पेक्टड दोनों मरीजों को निगेटिव घोषित कर दिया गया। ये दोनों शख्स ईरान से आए एक इंसान के संपर्क में आने के बाद बीमार पड़ गए थे लेकिन जांच में दोनों को निमोनिया से पीड़ित पाया गया।
210
बोत्सवाना: इस देश में कोरोना के शक में 5 लोगों को भर्ती करवाया गया था। लेकिन जांच के बाद उन्हें निगेटिव पाया गया। ये पांचों इथोपियन एयरवेज से आए थे, जो चीन से आई थी।
310
नामीबिया: इस देश में सिडनी से लौटी एक महिला को वायरस के शक में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी फ्लाइट में कई पैसेंजर चीन से थे, जो खांस रहे थे। इसके बाद महिला को अस्पताल में रखा गया। हालांकि, जांच में रिपोर्ट्स निगेटिव आए।
410
मालदीव्स: इस देश में पहले से ही कई बीमारियां आतंक मचा रही है। ऐसे में 30 जनवरी को चीन से लौटे एक शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद 6 और लोग एडमिट हुए। हालांकि, सभी की रिपोर्ट्स निगेटिव आई।
510
म्यांमार: इस देश ने चीन से लौटे पैसेंजर की जांच के लिए उसे अस्पताल में एडमिट करवाया था। लेकिन अब सरकार ने घोषणा कि जांच के रिपोर्ट्स निगेटिव आए हैं।
610
अंगोला: इस देश में रहने वाले एक चीनी नागरिक को वायरस के शक में अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन उसे निगेटिव पाया गया। देश ने चीन से आने वाल लोगों को जांच से गुजरना जरुरी है।
710
आइवरी कोस्ट: यहां चीन से लौटी एक महिला को आइसोलेशन में डाल दिया गया था। उसे कुछ समय के लिए ऑब्जरवेशन में रखा गया था। लेकिन उसकी जांच के लिए भेजे गए सैंपल निगेटिव आए।
810
इथियोपिया: देश में चार लोगों को वायरस से संक्रमित होने के शक में एडमिट किया गया था। इनमें से तीन चीन के वुहान में पढ़ाई करते हैं। लेकिन जब इनकी जांच की गई, तो सभी निगेटिव पाए गए।
910
केन्या: यहां चीन से लौटे एक शख्स को कोरोना के शक में अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन जांच में पता चला कि उसे नॉर्मल फ्लू था।
1010
सायप्रस: चीन के नागरिक को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। शक था कि उसे कोरोना वायरस है। लेकिन जांच में ये निगेटिव निकला।

Recommended Stories