ऐसी लापरवाही में भगवान भी नहीं कर पाएंगे मदद, अब मस्जिद में बुलाकर फैला रहे कोरोना

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का आतंक जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी और कितनी जानें इससे जाएंगी। कोरोना के कारण अभी तक दुनिया में 9 लाख 38 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 47 हजार से अधिक हो गया है। भारत में भी इस वायरस ने तेजी से पैर पसार दिए हैं। देखते ही देखते देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार पार कर गया है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस वायरस का कहर टूट रहा है। इस देश में कोरोना के मरीजों की संख्या दो हजार से अधिक है। इस मुस्लिम देश में कोरोना ईरान से आए लोगों ने फैलाया। अब मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंच रहे लोग इसे एक-दूसरे को फैला रहे हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 2, 2020 9:46 AM IST / Updated: Apr 02 2020, 03:20 PM IST

113
ऐसी लापरवाही में भगवान भी नहीं कर पाएंगे मदद, अब मस्जिद में बुलाकर फैला रहे कोरोना
पाकिस्तान में अभी तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार 291 हो चुका है। इसमें मरने वालों की संख्या 33 पहुंच गई है।
213
कुछ समय पहले ईरान से आए लोगों ने इस देश में कोरोना फैलाने का काम किया है।
313
जैसे ही यहां कोरोना के मामले बढ़े हैं, तब से यहां मास्क की कमी हो गई है। इसके लिए लोग प्लास्टिक से खुद की सुरक्षा करते नजर आ रहे हैं।
413
पाकिस्तान में ऐसे टेंट्स कोरोना पेशेंट्स को रखा जा रहा है। गंदगी के बीच लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
513
मुल्तान में अपने चेहरे पर मास्क लगाया दवा दुकानदार।
613
सड़क पर मास्क बेचते लोग भी मास्क लगाकर अपना बचाव करते दिखे। पाकिस्तानी अथॉरिटी ने ईरान से आए लोगों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान में कोरोना फैलाया है।
713
पाकिस्तान की सड़कों पर लोगों की जांच करते मेडिकल ऑफिसर।
813
27 फरवरी को इस्लामाबाद में कोरोना के दो पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसके बाद लोगों में मास्क खरीदने की होड़ लग गई।
913
पाकिस्तान के क्वेटा में सब्जी खरीदता एक शख्स। यहां अब जाकर लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
1013
पाकिस्तान में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग सड़क पर निकल रहे हैं। ऐसे ही यात्री का इंतजार करता ऑटो ड्राइवर।
1113
कराची में अस्पताल के बाहर पत्रकार मास्क लगाए हुए। यहां भी कोरोना के कई संदिग्ध मिले हैं।
1213
जबसे कोरोना का प्रकोप फैला है, तबसे सड़कों पर मास्क बेचने वाले ज्यादा नजर आ रहे हैं। ऐसे ही सड़क से मास्क खरीदते कैमरे में कैद हुए लोग।
1313
क्वेटा में कैद हुई ये तस्वीर। सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना को रोका जा सकता है। लेकिन अभी भी पाकिस्तान में कुछ इस तरह सड़कों पर लोग नजर आ रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos