ना तारीख ना सुनवाई, दुनिया के इन 8 देशों में रेपिस्ट को सीधे दी जाती है मौत

हटके डेस्क: 27 नवंबर को हैदरबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जला कर मार देने वाले आरोपियों का 6 दिसंबर की सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। इसके बाद भारत में लोगों का दो गुट सामने आया है। एक वर्ग जहां पुलिस के इस कदम की तारीफ कर रहा है, वहीं दूसरा गुट इसकी निंदा। 

दुष्कर्मियों को 9 दिन में सजा मिलने के बाद ज्यादातर लोग इस मामले में पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। बात अगर कानून की करें, तो भारत में बच्चियों के साथ साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून इस साल बनाया गया है। लेकिन अन्य मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ही न्याय की आस धूमिल पड़ने लगती है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे 8 देश हैं, जहां दुष्कर्मियों को सीधे मौत की सजा दी जाती है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 6, 2019 5:46 AM IST

18
ना तारीख ना सुनवाई, दुनिया के इन 8 देशों में रेपिस्ट को सीधे दी जाती है मौत
यूनाइटेड अरब अमीरात: इस देश के कानून में दुष्कर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां रेप करने के सात दिन के अंदर आरोपी को मार दिया जाता है।
28
अफगानिस्तान: इस देश में दुष्कर्म का अपराध तय होने के 4 दिन के अंदर दोषी को फांसी पर चढ़ा दिया जाता है या फिर उनके सिर में गोली मार दी जाती है।
38
चीन: चीन में रेप के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाती है। साथ ही जैसे ही आरोप सिद्ध होता है, दुष्कर्मी को सिर में गोली मार दी जाती है।
48
ईरान: यहां सरेआम रेपिस्ट को लटका दिया जाता है या फिर गोली मार दी जाती है। कुछ मामलों में तो रेपिस्ट को सरेआम पत्थर से कूच कर मारा जाता है।
58
इजिप्ट: इस देश में रेपिस्ट को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाता है।
68
नॉर्थ कोरिया: इस देश में रेपिस्ट को फायरिंग स्क्वाड द्वारा सिर पर गोली मार दी जाती है।
78
पाकिस्तान: भारत का पड़ोसी देश कम से कम रेप केस के फैसलों में भारत से अच्छा है। यहां दुष्कर्म के आरोपियों को मौत की सजा दी जाती है।
88
सऊदी अरब: अपने सख्त कानून के लिए जाना जाने वाला ये देश रेपिस्ट के लिए भी उतना ही सख्त है। यहां सरेआम रेपिस्ट का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos