Published : Apr 13, 2020, 06:19 PM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 08:42 PM IST
हटके डेस्क: दुनियाभर में कोरोना के कहर ने लोगों को तबाह कर दिया है। अभी तक कोरोना ने दुनिया में कुल 18 लाख 66 हजार लोगों को संक्रमित किया है। इनमें 1 लाख 15 हजार लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई। इसमें भारत भी शामिल है, जहां तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में संक्रमितों में तब्लीगी जमात के लोगों की संख्या अधिक है। ऐसी खबरें आई थीं कि जमात के लोग क्वारेंटाइन में उत्पात मचा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोरोना के संक्रमित लोगों को रखने के लिए बनाए गए कवारेन्टाइन सेंटर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखने के बाद भारत के क्वारेंटाइन सेंटर्स में कमी निकालने वालों की बोलती बंद हो जाएगी।
पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अभी 5 हजार 3 सौ के पार है। इससे मरने वालों का आंकड़ा अभी 93 है।
210
देश में कोरोना लेकर आने का जिम्मेदार ईरान से लौटे नागरिक हैं। पाकिस्तान ने चीन में फंसे अपने नागरिकों के रेस्क्यू से इंकार कर दिया था। लेकिन ईरान से कई लोग पाकिस्तान आ गए।
310
ईरान से लौटे कुछ यात्रियों में कोरोना संक्रमण दिखा और इसके बाद वायरस ने देश में अपने रंग दिखाने शुरू किये।
410
पहले से गरीबी से जूझ रहे इस देश में बलूचिस्तान में तफ्तान शहर में कैंप लगाकर कोरोना संक्रमितों को रखा गया।
510
इस क्वारेंटाइन सेंटर से लौटे लोगों ने बताया कि ये कैंप किसी जेल से कम नहीं था। कैंप में भारी गंदगी थी।
610
लोगों को ना मास्क दिए गए ना सैनिटाइजर। 13 दिनों तक सिर्फ वएक डॉक्टर सुबह आकर उनकी जांच कर चला जाता था।
710
लोगों को ना तो खाना दिया जा रहा था, ना कोई और सुविधा। इन सेंटर्स में लोगों के लिए बाथरूम की सुविधा भी नहीं थी। सबको बस एक टेंट में बंद कर दिया गया था।
810
गंदगी के बीच संक्रमित लोग मच्छरों से परेशान थे। क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों के मुताबिक, दो हफ्ते उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल हफ्ते थे।
910
टेंट में सोने के लिए गद्दे तक नहीं दिए गए। ना ही उन्हें चादर मुहैया करवाई गई थी।
1010
इस बीच खबर आई कि क्वेटा में एक लड़की में कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर्स ने उसे छूने से भी इंकार कर दिया। जिसके कुछ दिनों बाद लड़की की मौत हो गई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News