24 घंटे बाद आसमान में दिखेगी अब तक कभी ना देखी गई चीज, इस बार चूके तो करना पड़ेगा अगले 15 साल तक इंतजार

हटके डेस्क: साल 2020 में लोगों को वो सबकुछ देखना पड़ गया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। महामारी ऐसी फैली कि लोग घरों में दुबक गए। इसके बाद आए दिन अंतरिक्ष में भी कुछ से कुछ घटनाएं होती रहती है। 13 अक्टूबर को लोगों को आसमान में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो अगर इस बार मिस हुआ तो उसके लिए लोगों को अगले 15 साल इंतजार करना पड़ेगा। जी हां, अब से 24 घंटे बाद आसमान में लोगों को चाँद के अलावा एक चमकीला ग्रह दिखाई देगा। ये ग्रह मंगल है, जो अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा नजर आएगा। वैज्ञानिकों में इस ग्रह के देखे जाने को लेकर खासा उत्साह है। 

Sandhya Kumari | Published : Oct 12, 2020 7:09 AM IST

18
24 घंटे बाद आसमान में दिखेगी अब तक कभी ना देखी गई चीज, इस बार चूके तो करना पड़ेगा अगले 15 साल तक इंतजार

13 अक्टूबर की रात लोगों को आसमान में अब तक का सबसे चमकीला मंगल नजर आएगा। मंगल काफी नजदीक रहेगा इस कारण उसकी चमक और साइज सबसे अधिक रहेगी।  
 

28

लोग अपने घर की छत से ये अद्भुत नजारा देख सकते हैं। लोगों को इसके लिए खासा सजग रहना होगा। इसके पीछे कारण ये है कि मंगल बस कुछ ही देर के लिए पृथ्वी के इतने नजदीक आएगा। फिर इसकी दूरी बढ़ जाएगी। 

38

अगर आपने इसे मिस कर दिया तो फिर मंगल पृथ्वी के इतने नजदीक अबसे 15 साल बाद यानी 2035 में आएगा। तब जाकर लोगों को बड़ा मंगल देखने को मिलेगा। 

48

13 अक्टूबर को मंगल सूर्य की विपरीत दिशा में होगा। साथ ही पृथ्वी मंगल और सूर्य दोनों के बीच में स्थित होगा। इस स्थिति में मंगल ग्रह काफी बड़ा नजर आएगा। 
 

58

मंगल ग्रह कल यानी 13 अक्टूबर को शाम के समय पृथ्वी के बेहद नजदीक दिखेगा। जब सूर्यास्त होगा तब उसकी चमक सबसे अधिक रहेगी। आसमान में मंगल चांद सा साफ़ नजर आएगा। 
 

68

वैसे तो इस नज़ारे को खुली आंखों से भी देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप दूरबीन लगा कर देखेंगे, तो आपको ये बेहद स्पष्ट नजर आएगा। 

78

आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को मंगल पृथ्वी के काफी करीब था। उस दौरान ये ग्रह पृथ्वी से 39 मिलियन मील की दूरी पर था। चांद के मुकाबले मंगल पृथ्वी से 160 गुना अधिक दूर है। 
 

88

अगर आपने 13 अक्टूबर को इस नज़ारे को देखना मिस कर दिया तो फिर इस नज़ारे के लिए आपको अगले 15 साल इंतजार करना पड़ेगा। यानी अब मंगल 2035 में पृथ्वी के इतने पास आएगा।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos