Published : Sep 15, 2020, 09:15 AM ISTUpdated : Sep 15, 2020, 11:52 AM IST
हटके डेस्क: 15 सितंबर को भारत में इंजीनियर्स डे (Engineer's Day) के रूप में मनाया जाता है। इसे भारत के महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित Mokshagundam Visvesvaraya की याद में मनाया जाता है। इस महान इंजीनियर ने कृष्णा राजा सागर डैम का निर्माण किया था। ये अपने समय का एशिया में बना सबसे बड़ा रिजर्वोयर था। भारत के युवाओं में इंजीनियरिंग का क्रेज है। यहां 5 कोर्सेस होते हैं जिसमें हर साल लाखों-हजारों बच्चे एडमिशन लेते हैं। करियर के लिहाज से बात करे तो एक रिसर्च के मुताबिक, 2019 में मेकेनिकल (Mechanical Engineering) में कुल 7 लाख 82 हजार बच्चों ने एडमिशन लिया था। वहीं कंप्यूटर साइंस (Computer Science Engineering) में 8 लाख 80 हजार तो इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics Engineering) में 6 लाख 31 हजार, सिविल (Civil Engineering) में 5 लाख 36 हजार और इलेक्ट्रिकल (Electrical Engineering) में कुल 3 लाख 94 हजार बच्चों ने एडमिशन लिया था। हालांकि, कई ऐसे भी बच्चे होते हैं, जो सिर्फ दोस्तों की देखा-देखी ही इस कोर्स में एडमिशन लेते हैं। इसके बाद सामने आता है कंस्ट्रक्शन फेल्योर का बेहतरीन नमूना। सोशल मीडिया पर ऐसे कई फोटोज शेयर किये जाते हैं, जिसमें कंस्ट्रक्शन में हुई गड़बड़ी दिखती है। इन्हें देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।