धनतेरस से 1 दिन पहले बिकी इतनी महंगी अंगूठी, इसके बदले खरीद सकते हैं दिल्ली-मुंबई में 10 से ज्यादा फ्लैट

Published : Nov 13, 2020, 06:50 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सोने-चांदी में इन्वेस्ट करना काफी पसंद है। भारत में तो लोग दिवाली के समय जमकर सोना-चांदी खरीदते हैं। खासकर धनतेरस के समय। लेकिन ऐसा नहीं है कि दुनिया के बाकी हिस्सों में लोग इसके शौक़ीन नहीं है। धनतेरस से एक दिन पहले जिनेवा में एक अंगूठी बेची गई। पतली सी इस अंगूठी में लगे दुर्लभ बैंगनी हीरे की वजह से ये अंगूठी 20 करोड़ रूपये में बिकी। इसकी कीमत ने सभी को हैरान कर दिया। किसी को इस अंगूठी के बदले इतने पैसे मिलने की उम्मीद नहीं थी। 

PREV
16
धनतेरस से 1 दिन पहले बिकी इतनी महंगी अंगूठी, इसके बदले खरीद सकते हैं दिल्ली-मुंबई में 10 से ज्यादा फ्लैट

भारत में लोग सोने-चांदी के काफी शौक़ीन होते हैं। शादी-ब्याह के मौकों पर लोग गहनों की नुमाइश करते नजर आते हैं। भारतीय ज्यादातर सोने के आभूषण खरीदते हैं। हीरे ज्यादातर रिच और इलाइट क्लास के लोगों की पसंद मानी जाती है। 

26

दुनिया में ज्यादातर सफ़ेद रंग के अंगूठी ही बिकते हैं। यही मार्केट में भी अवेलेबल होते हैं। ऐसे में अगर कभी रंगीन हीरे मिलते हैं, तो इनकी गिनती दुर्लभ पत्थरों में की जाती है। इनकी कीमत नॉर्मल हीरे से ज्यादा होती है। 

36

इस बीच धनतेरस से एक दिन पहले जिनेवा में एक बेहद दुर्लभ हीरे की अंगूठी बेची गई। ये अंगूठी 20 करोड़ में बेची गई। अपनी कीमत की वजह से इसने काफी चर्चा बटोरी। 

46

ये अंगूठी प्लैटिनम  और गोल्ड से बनी थी, जिसके ऊपर बैंगनी रंग का हीरा लगा था। ये हीरा काफी दुर्लभ होता है। इस कारण इसकी इतनी कीमत लगाईं गई। 

56

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंगूठी में 1.05 कैरेट का हीरा लगा था। इसे टियारा जेम्स और ज्वेलरी डीएमसीसी ने खरीदा। अपनी कीमत की वजह से इसकी काफी चर्चा हुई। 

66

भारत में इस एक अंगूठी के बदले दिल्ली-मुंबई जैसे एरियाज में मिडिल क्लास लोग आराम से 10 से 20 फ़्लैट खरीद सकता है। अंगूठी के हीरे ने इसे इतना दुर्लभ बना दिया। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories