रातभर 11 दोस्तों ने जमकर पी सिगरेट-शराब, 4 दिन बाद सभी को हो गया कोरोना वायरस
हटके डेस्क: खौफनाक कोरोना वायरस का कहर ऐसा है कि दुनिया का हर देश अपने नागरिकों को इससे बचाव का तरीका बता रहा है। भारत में जहां कॉल करने पर आपको कोरोना वायरस से बचाव का उपाय बताया जाएगा, वहीं कई अन्य देशों ने भी इससे बचाव के तरीकों की जानकारी देने का अलग-अलग तरीका अपनाया है। लेकिन थाईलैंड में रहने वाले 15 दोस्तों ने शायद इन चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए ग्रुप में पार्टी की। इसका अंजाम ये हुआ कि इनमें से 11 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए।
बैंकॉक पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, थाईलैंड में रहने वाले 11 दोस्तों के ग्रुप को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।
15 दोस्तों का एक ग्रुप थाईलैंड में साथ ही रहता था। इनमें सभी की उम्र 25 से 38 है।
इनमें से कुछ लोगों ने होंग-कोंग से आए एक शख्स से मुलाकात की थी। उस शख्स को कोरोना वायरस था।
ग्रुप के लोगों ने इसी शख्स से मुलाकात की थी। इनकी मुलाकात 21 फरवरी को हुई थी और 24 फरवरी को सभी को बुखार और सिर दर्द की समस्या होने लगी।
बुखार होने के बावजूद इन सभी ने ग्रुप के साथ पार्टी की। सभी ने 27 और 29 फरवरी को पार्टी की।
इस पार्टी में सभी ने शराब और सिगरेट पी। सबने शराब और सिगरेट को शेयर किया।
इसके बाद इनकी तबियत और अधिक खराब हो गई। 4 मार्च को सभी हॉस्पिटल पहुंचे।
हॉस्पिटल में जांच के बाद पता चला कि सभी दोस्तों को कोरोना वायरस है।
थाईलैंड में अब तक 90 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल ऐसी पार्टीज से दूर रहे।
बात दें कि दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ लाख पहुंचने वाली है। जबकि मृतकों की संख्या 5 हजार हो चुकी है।
चीन से शुरू हुए इस वायरस ने अब इटली में कहर बरपाया है। इटली में तो लोग अपने घरों में कैद हो चुके हैं।