उठक-बैठक से लेकर लाठी की सिकाई तक, लॉकडाउन तोड़ने पर इंडियन पुलिस दे रही ऐसी-ऐसी सजा

Published : Apr 19, 2020, 01:20 PM ISTUpdated : Apr 19, 2020, 05:50 PM IST

कोरोना वायरस की महामारी फैलने की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते। सिर्फ बहुत ही जरूरी काम से ही लोगों को बाहर निकलने की इजाजत है। लेकिन बहुत से लोग लॉकडाउन के नियमों को नहीं मानते और बाहर निकल ही जाते हैं। दुनिया के कुछ देशों में तो लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर लोगों को जेल में भेजा जा रहा है और उन पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। भारत में लॉकडाउन बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया है। इस बीच, ऋषिकेश में गंगा के किनारे कुछ विदेशी टूरिस्ट घूमते पाए गए थे, जिनके साथ पुलिस बेहद कड़ाई से पेश आई। उन्हें 500 बार 'आय एम सॉरी' लिखने की सजा दी गई। वहीं, लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर पुलिस बेहद सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस उन लोगों से उठक-बैठक करवा रही है, मुर्गा बना रही है और मेंढक दौड़ तक करवा रही है। कई जगहों पर पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों पर लाठियां बरसाने से भी बाज नहीं आ रही है। लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस किस तरह सजा दे रही है, देखें तस्वीरों में। 

PREV
111
उठक-बैठक से लेकर लाठी की सिकाई तक, लॉकडाउन तोड़ने पर इंडियन पुलिस दे रही ऐसी-ऐसी सजा

लॉकडाउन घोषित होने के बाद भी मोटरसाइकिल लेकर निकले शख्स को रोकने के लिए पुलिस उसे लाठी से पीटने के लिए तैयार दिख रही है। 

211

लॉकडाउन में बाहर निकले इन लोगों को पुलिस कान पकड़वा कर सजा दे रही है। 

311

लॉकडाउन के दौरान सूने बाजार में बाइक पर सवार होकर निकले इस शख्स पर पुलिस लाठी बरसाने के लिए तैयार दिख रही है। 

411

लॉकडाउन में ये दो लड़के साइकिल पर बैठ कर निकल गए। पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इनकी साइकिल भी गिर गई। 

511

लॉकडाउन में बाजार बंद है, फिर भी यह लड़का बाहर निकल गया। पुलिस ने इसे कान पकड़ कर उठक-बैठक करने की सजा दी। 

611

लॉकडाउन में यह शख्स मास्क पहन कर साइकिल से कुछ लेने के लिए बाहर निकल गया। पुलिस ने इसे मारने के लिए लाठी तान रखी है, लड़का अपने बचाव के लिए कोई दलील दे रहा है। 

711

पंजाब के इस शहर में लॉकडाउन के कारण बाजार में सन्नाटा छाया है, लेकिन ये दो लड़के बाहर निकल गए। पुलिस ने इन्हें मुर्गा तो बनाया ही, पिटाई भी की। 

811

लॉकडाउन में स्कूटी पर सवार होकर निकले इन दो लोगों को रोकने के लिए काफी पुलिस वाले जमा हो गए हैं। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी दिख रही है। सभी ने मास्क पहन रखे हैं। 

911

लॉकडाउन में बाहर निकले इन लोगों को पुलिस मुर्गा बना कर सजा दे रही है। पुलिस अगर सख्ती ना करे तो काफी लोग बाहर घूमने लगेंगे। 

1011

पंजाब के इस शहर में लॉकडाउन की वजह से पूरी तरह सन्नाटा है, फिर भी ये तीन लड़के भरी दोपहरी में निकल गए हैं। पुलिस इन्हें कान पकड़वा कर सजा दे रही है। 

1111

देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन तोड़ कर बाहर निकले इन लोगों को पुलिस ने खड़िए से बनाए गए घेरे के बीच बैठा रखा है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories