न्यू ईयर की 7 अजीबोगरीब रस्में

Published : Dec 31, 2019, 10:50 AM ISTUpdated : Dec 31, 2019, 03:07 PM IST

पुराना साल जा रहा है। नया साल आ रहा है। पूरी दुनिया में नए साल का स्वागत करने की तैयारी में लोग लगे हुए हैं। नए साल का जश्न दुनिया के हर देश में लोग अलग-अलग तरह से मनाते हैं। कहीं आतिशबाजी होती है तो कहीं लोग एक-दूसरे से मिल कर उन्हें नए साल की बधाइयां देते हैं। इसके साथ ही पूरी दुनिया में नया साल मनाने के कुछ अजीबोगरीब तरीके भी प्रचलित हैं, जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे। इन परंपराओं में कहीं लोग रंग-बिरंगी चड्डियां पहनते हैं तो कहीं प्लेटें तोड़ते हैं। इसके अलावा भी और कई तरह से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता है। जानते हैं इनके बारे में।

PREV
17
न्यू ईयर की 7 अजीबोगरीब रस्में
लैटिन अमेरिका के देशों जैसे मेक्सिको, बोलिविया और ब्राजील में लोग कलरफुल पैंटीज पहन कर न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। उनकी पैंटी के कलर से यह तय होता है कि वे नए साल में क्या हासिल करना चाहते हैं। इन देशों की परंपरा के अनुसार लाल रंग की पैंटी उनके जीवन में प्यार और रोमांस लाने वाली होती है, वहीं पीले कलर की पैंटी उन्हें धन-दौलत और सफलता दिलाती है। सफेद कलर की पैंटी शांति और एकता का संदेश देती है। तुर्की में नए साल पर खास तौर पर लाल रंग की पैंटी गिफ्ट में दी जाती है, जो अच्छे भाग्य का परिचायक होती है।
27
स्पेन और कुछ लैटिन अमेरिकी देशों में, एक नए साल की परंपरा समृद्धि को सुरक्षित करने के लिए, आने वाले वर्ष के प्रत्येक महीने के लिए 12 अंगूर खाने की है। यह परंपरा 1909 की है जब एलिकांटे में बेल उत्पादकों को इस विचार के साथ आया कि एक असाधारण फसल के बाद अधिक अंगूर बेचे जा सकें।
37
जर्मनी में नए साल पर लोग शीशे को गला कर उसे अलग-अलग शेप में ढालते हैं। इसके लिए वे एक मोमबत्ती और चम्मच का इस्तेमाल करते हैं। इसी की मदद से शीशे को गला कर अलग-अलग आकार में ढाला जाता है। इसे बॉल, क्रॉस और क्राउन के शेप में ढाला जाता है, जिनका मतलब अलग-अलग होता है।
47
नए साल के मौके पर डेनमार्क में प्लेटें तोड़ने का रिवाज है। वहां लोग अपने दोस्तों और पड़ोसियों के दरवाजे पर प्लेटें फेंक कर उन्हें तोड़ते हैं। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
57
एक्वाडोर में लोग पॉलिटिशियन्स, पॉप स्टार और दूसरे पॉपुलर लोगों के पुतले बना कर उन्हें जलाते हैं। यह एक अजीब ही परंपरा है। इसका मतलब वे यह मानते हैं कि पुराने साल में हर बुरी चीज जला कर उन्होंने नष्ट कर दी और अब नए साल में सब अच्छा ही अच्छा होगा।
67
इटली के नेपल्स में इस मौके पर लोग काफी पुरानी चीजें फेंक देते हैं। इनमें टोस्टर से फ्रिज तक शामिल हो सकता है। नए साल में लोग पुरानी चीजों से छुटकारा पा लेते हैं। वे अपने पुराने फर्नीचर भी हटा देते हैं। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भी यह परंपरा देखने को मिलती है।
77
यूरोप में वेनिस एक ऐसी जगह है जो हमेशा से रोमांटिक मानाी जाती है। लेकिन नए साल के मौके पर तो यहां टूरिस्ट्स और लोकल लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। इसकी वजह है कि यहां नए साल को मास किसिंग के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर लोग खुल कर एक-दूसरे को चूमते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। वाकई यह एक रोमांटिक इवेंट होता है, जिसमें हर कोई शामिल होना चाहता है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories