लॉकडाउन में छलका पत्नी का दर्द- सुबह से रात तक पति करता है तंग, फिर बनवाता है खाना, लगवाता है झाड़ू-पोंछा

हटके डेस्क: दुनिया अभी कोविड 19 से जंग लड़ रही है। इस जानलेवा वायरस ने सभी को तबाह कर दिया है। दुनिया में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। अभी तक इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 21 लाख पहुंचने वाली है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस वायरस ने चीन के वुहान से बाहर लगभग हर देश को अपना शिकार बना लिया है। अफ्रीका के घाना में अभी तक इसके करीब 6 सौ मामले सामने आए हैं जिसमें आठ की मौत हो गई है। इस कारण यहां भी लॉकडाउन कर दिया गया है। लेकिन अब यहां रहने वाली महिलाओं ने सरकार से लॉकडाउन हटाने की मांग की है। इसके पीछे जो कारण है, वो काफी शॉकिंग है... 

Asianet News Hindi | Published : Apr 16, 2020 1:32 PM IST / Updated: Apr 16 2020, 10:25 PM IST

110
लॉकडाउन में छलका पत्नी का दर्द-  सुबह से रात तक पति करता है तंग, फिर बनवाता है खाना, लगवाता है झाड़ू-पोंछा
अफ़्रीकी देश घाना में अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉकडाउन लगाया गया। यहां अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 सौ के करीब है। ऐसे में ये और ना फैले, इसके लिए लॉकडाउन किया गया।  
210
इस बीच यहां रहने वाली एक महिला ने वीडियो बनाकर सरकार से रिक्वेस्ट की है कि या तो लॉकडाउन खत्म कीजिये या मर्दों को घर से बाहर काम पर जाने दीजिये। 
 
310
ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। दरअसल, महिला ने वीडियो में बताया कि लॉकडाउन में उसका पति हर समय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता  है। 
410
इस कारण महिला काफी परेशान हो चुकी है। उसने लिखा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो  कोरोना से नहीं, इस वजह से उसकी मौत हो जाएगी। 
510
ये खबर 11 अप्रैल को घाना के एक वेबसाइट  में शेयर की गई। वीडियो में महिला लोकल भाषा में अपना दर्द बयान करती नजर आई। 
610
वीडियो में महिला ने बताया कि पति को खुश करने के बाद उसे घर का काम भी  करना पड़ता है। साथ ही खाना भी बनाना पड़ता है। 
 
710
अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए महिला अपने घर से दूर जाकर एक दुकान में ये वीडियो बनाया। इसमें पीछे काफी सामान नजर आ रहा है। 
810
महिला ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है कि वो जल्द लॉकडाउन खत्म करवा दे। वरना इस तरह उसकी मौत हो जाएगी। 
910
इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग महिला के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि हेल्थ इश्यू के लिए लॉकडाउन किया गया है। ना की सेक्स के लिए। 
1010
बता दें कि इस लॉकडाउन में दुनिया के मार्केट से कंडोम की भी कमी हो चुकी है। वहीं कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के बाद दुनिया बेबी बूम देखेगी। 
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos