नाले से निकला चूहों का बाप, इतना बड़ा कि देखते ही लोगों की फट गई आंख

Published : Sep 23, 2020, 11:34 AM ISTUpdated : Sep 23, 2020, 05:21 PM IST

हटके डेस्क: साल 2020 जाने अभी क्या-क्या नई चीजें दिखाएगा। इस साल में ऐसी कोई भी चीज नजर नहीं आ रही जो नामुमकिन लगे। लोगों का कहना है कि अब बस एलियन और जॉम्बी अटैक ही बचे हैं। हाल ही में मेक्सिको में भारी बारिश के बाद जमा किये गए 22 टन कचरे में लोगों को एक विशालकाय चूहा नजर आया। ये चूहा इतना बड़ा था कि लोगों को एक बार के लिए यकीन नहीं हुआ। ये चूहा इंसान से भी बड़ा था। किसी ने इसकी तस्वीर खींचकर शेयर कर दी, जिसके बाद ये वायरल हो गया। लेकिन कुछ समय बाद इस चूहे की असलियत खुली और लोगों को सारा मामला समझ आया। 

PREV
19
नाले से निकला चूहों का बाप, इतना बड़ा कि देखते ही लोगों की फट गई आंख

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय चूहे की तस्वीर वायरल हो रही है। ये चूहा इंसान से भी बड़ा था। इसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। 

29

इस रहस्यमय जीव को मेक्सिको के एक गट्टर से निकाला गया। दरअसल, कुछ समय से मेक्सिको में भारी बारिश हो रही थी। इस बीच यहां अचानक शहर का मुख्य नाला जाम हो गया। 
 

39

नाले के जाम होने की समस्या के बाद सफाई कर्मचारियों ने इसे साफ़ करने की कोशिश की। जिसमें इसके अंदर से 22 टन कचरा निकाला गया। कचरे के इस ढेर के अंदर अचानक लोगों की नजर एक विशालकाय चूहे पर पड़ी। 
 

49

ये चूहा काफी बड़ा था। ये तूफ़ान के बाद आई बारिश में शहर के नाले में अटक गया था। जब मेक्सिको के वर्कर्स की नजर इसपर पड़ी तो एक बार के लिए सबकी सांसें अटैक गई।  इसके बाद लोगों ने इसे नजदीक से देखा। 

59

बॉर्डर रिपोर्ट के मुताबिक, सफाई कर्मचारियों की हालत इसे देखकर खराब हो गई थी। डरते हुए उन्होंने इसे नजदीक से जाकर देखा। तब इसकी असलियत खुली। 
 

69

दरअसल, ये चूहा असली नहीं था। ये एक बड़ा हैलोवीन प्रॉप था। यानी ये एक नकली चूहा था। ये तूफान में बहकर नाले तक जा पहुंचा जिसके बाद सफाई कर्मचारियों के जाले में ये फंस गया।  
 

79

बताया जा रहा है कि पहली नजर में इसे सबने असली चूहा समझ लिया था। इसे देखकर सभी डर गए थे। कई ने लिखा कि 2020 में इतना बड़ा चूहा देखकर उन्हें हैरानी नहीं होती। 
 

89

चूहे की असली मालकिन की भी पहचान हो गई। इवलिन लोपेज़ ने बताया कि कई साल पहले आए तूफ़ान में उनका ये चूहा खो गया था। लेकिन अब जाकर उसे ये दुबारा मिल गया है।  

99

बता दें कि यूके में भी खरगोश के आकार के चूहे तबाही मचाए हुए हैं। लॉकडाउन में ये जमकर प्रजनन करने के बाद अब घरों, रेस्त्रां और आसपास के इलाकों में लोगों को तबाह कर रहे हैं। 

Recommended Stories