9 साल की उम्र में जिसने किया रेप उसी से 11 की लड़की ने की शादी, अगले 5 साल में पैदा किये उसी के 6 बच्चे

Published : Sep 06, 2020, 03:23 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में अपराध की कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिन्हें देखकर इंसानियत से भरोसा उठ जाता है। एक 9 साल की बच्ची, जिसे दुनियादारी की समझ ही नहीं थी, उसके साथ 18 साल के एक शख्स ने रेप किया। इतनी कम उम्र में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन सबसे बुरी बात ये है कि जब इस बच्ची ने अपनी मां को इसके बारे में बताया तो उसने इसपर यकीन नहीं किया। मज़बूरी ऐसी हुई कि इस बच्ची को अपने रेपिस्ट से ही शादी करनी पड़ी और मात्र 6 साल के अंदर उसने अपने रेपिस्ट के साथ ही 6 बच्चों को जन्म दिया। इससे भी बुरी बात कि ये रेपिस्ट कोई और नहीं, बल्कि चर्च का एक पादरी था। महिला ने अब जाकर अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना को शेयर किया है। 

PREV
18
9 साल की उम्र में जिसने किया रेप उसी से 11 की लड़की ने की शादी, अगले 5 साल में पैदा किये उसी के 6 बच्चे

यूके की रहने वाली शेरी ने अपने साथ बचपन में हुई घटना को लोगों के साथ शेयर किया। उसने बताया कि बचपन में उसके साथ कुछ ऐसी चीजें हुई, जिसके बाद उसका इंसानियत से भरोसा उठ गया। 

28

शेरी बचपन से अपनी मां के साथ चर्च जाती थी। इस बीच जब एक दिन उसके घर चर्च का पादरी आया। उस वक्त शेरी अकेली थी। तब पादरी ने उसके साथ रेप किया। 

38

इसके बाद कई बार इस पादरी ने उसका रेप किया। शेरी ने अपनी मां को इसके बारे में बताया लेकिन उसकी मां ने कभी उसका विश्वास नहीं किया। इस कारण पादरी बार-बार उसका रेप करता रहा। 

48

मात्र 9 साल की उम्र में शेरी प्रेग्नेंट हो गई। इतनी कम उम्र में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अपनी बेटी का पादरी से रेप के बाद प्रेग्नेंट हो जाने की बात शेरी की मां बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने बच्ची को रेपिस्ट के साथ भेज दिया। 
 

58

इसके बाद शेरी ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद शेरी की शादी जबरदस्ती उसके रेपिस्ट से ही करवा दी। चर्च में दोनों की शादी हुई। 

68

इसके बाद महिला ने अगले 5 साल में बच्ची ने रेपिस्ट के और अब अपने पति के 6 बच्चों को जन्म दिया। शेरी की पढाई छूट गई और उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। 

78

अब 55 साल की उम्र में शेरी ने अपना हाइ स्कूल डिप्लोमा पूरा किया। जिसके बाद अब वो बाल विवाह का शिकार हुई लड़कियों को बचाने की मुहीम में जुटी है। 

88

शेरी के मुताबिक, अपना इतिहास भूलना काफी मुश्किल है। लेकिन उसके पास कोई चॉइस नही थी। अब वो नहीं चाहती की उसकी तरह किसी और की दुनिया बर्बाद हो। इसलिए वो अब बाकी लड़कियों को बचाना चाहती है।  

Recommended Stories