ऐसे हाथ धोएंगे तो कोरोना क्या, छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी, ये है हाथों की सफाई का सबसे सही तरीका

Published : Oct 15, 2020, 12:06 PM ISTUpdated : Oct 15, 2020, 12:08 PM IST

हटके डेस्क : साबुन या हैंडवॉश से हाथ धोना कितना जरूरी है, ये तो इस समय में हम सब जान चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए डॉक्टर्स भी बार-बार हाथ धोने की सलह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है लोगों को प्रेरित करने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे  (Global Hand Washing Day)मनाया जाता है। यह बीमारियों को रोकने और जीवन को बचाने के लिए एक प्रभावी तरीका माना गया है। इस दिन लोगों को सही तरह से हाथ धोने  (Right way to wash hands) के महत्व के बारे में बताया जाता है। आइए आज के दिन हम भी आपको बताते है इस दिन का इतिहास और हाथ धोने का सही तरीका।

PREV
18
ऐसे हाथ धोएंगे तो कोरोना क्या, छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी, ये है हाथों की सफाई का सबसे सही तरीका

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की स्थापना ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप ने लोगों में हाथ धोने की आदत डालने और बीमारियों से बचाव के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से की थी।

28

सबसे पहले साल 2008 में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया गया था। इस दिन पूरी दुनिया में लगभग 70 देशों में 1.20 करोड़ बच्चों ने एक साथ साबुन से हाथ धोने का रिकार्ड भी बनाया था। 

38

2008 के बाद से हर साल 15 अक्टूबर को पूरी दुनिया में ये दिन मनाया जाता है। हर साल ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर खास थीम रखी जाती है। इस दिन लोगों को हाथ धोने के महत्व और उसके फायदे के साथ बीमारियों से बचाव में साफ हाथों को साफ रखने की भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। 

48

आज के समय में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी (Covid-19)से जूझ रही है, ऐसे में बार-बार हाथ धोने का मकसद लोगों को समझ में आ रहा हैं। किसी भी प्रकार के वायरस से बचने के लिए अच्छे से हाथ धोना बेहद जरूरी है।

58

हाथ धोने के सही तकनीक के बारे में डॉक्टर्स बताते हैं कि, ''सबसे पहले अपने हाथों को गीला करिए और उसके बाद साबुन लगाएं। उसके बाद धीरे-धीरे हाथों को मलें और कम से कम 20 सेकेंड तक हर हिस्से पर साबुन मलें। साफ पानी से हाथ धोएं और साफ तोलिए से ही हाथों को पोंछे।''

68

कहते है गंदे हाथों से ज्यादा नुकसानदेह है ठीक से हाथ ना धोना। जी हां, अगर आप ठीक से हाथ नहीं धोते तो ये बीमारियों की बड़ी वजह बन सकता है। अपने हाथों में सिर्फ साबुन लगाकर छोड़ देने से आपके हाथ साफ नहीं हो जाते, इसके लिए आपको अपने हाथो, उंगलियों, नाखुनों को ठीक प्रकार से साफ करना होता है।

78

डॉक्टर्स का मानना है कि आपको दिन में 5 से 10 बार हाथ धोना चाहिए क्योंकि कीटाणु हर समय आपके इर्द-गिर्द रहते हैं। कोरोना (corona)से बचने के लिए तो आपको घर घंटे हाथ धोना चाहिए। 

88

हाथों की सफाई ना सिर्फ आपको कोल्ड और फ्लू से बचाएगी, बल्कि ऐसा करके आप दूसरी बीमारियों से भी बच सकते हैं।

Recommended Stories