10 बच्चों की दादी ने रचाई चौथी शादी, गलती से फेसबुक पर हुई थी 26 के लड़के से दोस्ती, कहा- वो संतुष्ट रखता है

Published : May 24, 2020, 11:44 AM ISTUpdated : May 24, 2020, 01:17 PM IST

हटके डेस्क: शादी-ब्याह ऐसे मामले होते हैं, जो काफी सोच-समझ कर किये जाते हैं। कहा जाता है कई जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। इंसान सिर्फ धरती पर मिलता है और शादी के बंधन में बंध जाता है। लेकिन शादी में जो एक चीज मायने रखती है है, वो है दिल का मिलना। प्यार में लोग उम्र का बंधन भी नहीं मानते। ऐसा ही कुछ हुआ यूके में रहने वाली 62 साल की इसाबेल डिब्बले के साथ। उसने गलती से एक 26 साल के शख्स को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। लड़के ने भी उसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद कुछ दिनों  दोनों की चैट हुई, फिर वीडियो कॉल्स और आखिर में दोनों ने मिलने का फैसला किया। दोनों को एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला किया। अब जाकर दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की...    

PREV
17
10 बच्चों की दादी ने रचाई चौथी शादी, गलती से फेसबुक पर हुई थी 26 के लड़के से दोस्ती, कहा- वो संतुष्ट रखता है

जानकारी के मुताबिक़, इसाबेल जब ट्यूनिशिया से छुट्टी मनाकर लौट रही थी, तब एयरपोर्ट पर एक कॉफ़ी शॉप में काम करने वाले बैरे से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। बैरम नाम के इस वेटर ने इसाबेल को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। थी लेकिन गलती से इसाबेल ने उसे डिलीट कर दिया। इसके बाद इसाबेल ने बैरम को सर्च  और गलती से वेटर की जगह 26 साल के बैरम बोउस्सादा को रिक्वेस्ट भेज दी। उसने भी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और दोनों में बातचीत होने लगी।  

27

बातचीत की शुरुआत में ही गलती का पता तो चल गया लेकिन दोनों को एक-दूसरे की कम्पनी  भा गई। 10 बच्चों की दादी इसाबेल बैरम से चैट करने लगी। दोनों के बीच कई-कई घण्टे बातचीत होने लगी। 
 

37

इसाबेल के पिछले तीन पतियों की मौत किसी ना किसी बीमारी के कारण हो गई थी। बैरम का साथ उसे काफी पसंद आ रहा था। इसाबेल का कहना है कि बैरम ने आजतक उससे काफी कोई डिमांड नहीं की। कभी वो इसाबेल से मिलने चला जाता था कभी इसाबेल आ जाती थी। 

47

आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। बैरम भी खुद से उम्र में काफी बड़ी इसाबेल के साथ खुश है। वो इसाबेल को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला बताता है। बैरम से मिलने से पहले इसाबेल चार साल तक सिंगल थी। फेसबुक पर गलती से भेजे गए रिक्वेस्ट के बाद भी बैरम ने उससे बातचीत करने की चाह जताई। इसके एक महीने बाद से ही बैरम इसाबेल को अपनी बीवी बुलाने लगा। 

57


इसाबेल ने उससे शादी को लेकर सीरियसली पूछा तो बैरम ने अंगूठियों की ट्रे में से एक अंगूठी के साथ उसे प्रपोज कर दिया। बैरम ने अपने माता-पिता के सामने ही इसाबेल को शादी के लिए प्रपोज किया था। बैरम के माँ-बाप भी इस रिश्ते से खुश हैं। हालांकि, इसाबेल के परिवार वालों को ऐसा लगा कि बैरम उससे दौलत के लिए शादी करना चाहता था। 

67

इसाबेल की 37 साल की बेटी ने बताया कि अपनी मां के इतने छोटे लड़के से शादी के फैसले से वो थोड़ी हैरान जरूर थी लेकिन बाद में उसे भी बैरम अच्छा इंसान लगा। 
 

77

फिलहाल दोनों लॉकडाउन की वजह से अलग रह रहे हैं। लेकिन दोनों जल्द से जल्द एक साथ जीना चाहते हैं। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories