तालाब के किनारे हिलती थैली से मचा हड़कंप, बैग खोलते ही इंसान की हैवानियत देख दहल गया दिल

Published : Jul 19, 2020, 01:56 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना की वजह से लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हुई है। लेकिन इंसान के अलावा जानवरों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है। जबसे इस  वायरस का प्रकोप बढ़ा है, तबसे एनिमल अब्यूज के मामलों में काफी इजाफा हो गया है।  कई जानवरों को उनके  मालिक ने मरने के लिए छोड़ दिया। बीच में खबर आई कि कोरोना जानवरों से इंसान में फ़ैल रहा है। इसके बाद पालतू कुत्तों और बिल्लियां घरों की खिड़कियां से फेंकी जाती भी देखी गई। हाल ही में एनिमल अब्यूज का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देख लोगों का कलेजा कांप गया। स्पेन में अचानक सुबह-सुबह लोगों की नजर तालाब किनारे फेंके थैले पर पड़ी। उसे देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जब वहां पहुंचकर थैले को खोला गया तो सबके होश उड़ गए। लोगों ने जीता-जागता कंकाल देखा। इसे देख लोगों का दिल दहल गया।    

PREV
17
तालाब के किनारे हिलती थैली से मचा हड़कंप, बैग खोलते ही इंसान की हैवानियत देख दहल गया दिल

बताया जा रहा है मामला स्पेन से 30 जून को सामने आया था। यहां अचानक लोगों की नजर तालाब में तैरते थैले पर पड़ी। थैले में हलचल हो रही थी। 

27

लोकल लोगों ने जब थैले को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत आकर थैले को कब्जे में ले लिया। 

37

जब थैले को खोला या तो उसके अंदर दो कुत्तों की लाश मिली। इसके साथ एक जिन्दा कित्ता भी था जिसकी हड्डियां तक दिख रही थी। 
 

47

कुत्ते की पुरी बॉडी में कीड़े पड़े हुए थे। साथ में दो कुत्तों की लाश सड़ चुकी थी। सब हैरान थे कि एक कुत्ते की जान आखिर कैसे बच गई। 

57

पुलिस ऑफिसर्स ने उसे गाबी नाम दिया। गाबी को एनिमल शेल्टर ले जाया गया, जहां ट्रीटमेंट के बाद अब उसकी हालत में काफी सुधार है। पुलिस गाबी के मालिक को ढूंढने में लगे हैं। 

67

पुलिस ने बताया कि स्पेन में जानवरों के साथ क्रूरता के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। 

77

 यहां लोग शौक के लिए कुत्ते पाल लेते हैं। लेकिन जब वो बूढ़े या बीमार हो जाते हैं तो उन्हीं लावारिस छोड़ दिया जाता है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories