हटके डेस्क: क्रिएटिविटी बड़ी चीज है। इस क्रिएटिविटी के कारण दुनिया में कई तरह के आविष्कार होते रहते हैं। आपने आज तक कई तरह के यूनिक फलों और सब्जियों को देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी पपीता खाया है? नहीं ना, खाया तो दूर आपने इसे देखा भी नहीं होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों की पपीते की काफी चर्चा हो रही है। कई लोग जहां इस पपीते की तस्वीर को फेक बता रहे हैं, वहीं आईएफएस सुशांता नंदा ने इसकी डिटेल्स दी है। उन्होंने साफ़ किया कि ये फल असली है। साथ ही इसकी पूरी डिटेल भी उन्होंने लोगों के साथ शेयर की। आइये आपको बताते हैं इस यूनिक फल के बारे में...
आईएफएस सुशांता नंदा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन मजेदार वीडियोज और रोचक तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर बैंगनी रंग के पपीते की तस्वीर शेयर की थी।
26
देखते ही देखते इसकी तस्वीर वायरल हो गई। कई लोगों को ये फेक लगा। कई ने इसे एडिटेड बताया लेकिन आपको बता दें कि ये असली पपीते हैं। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी लोगों के साथ साझा की।
36
ये बैंगनी पपीते भारत में नहीं मिलते। इनकी खेती होती है दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील में। वहां ही आपको इस पपीते को खाने का सौभाग्य मिलेगा।
46
इन देशों के किसान ने इस पपीते को काफी यूनिक तरीके से उगाया है। इसके लिए उन्होंने अंगूर और पपीते का मिलन करवाया जिसके बाद इस पपीते का रंग बैंगनी हो गया।
56
इस पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया। कई लोग इसके बारे में जिज्ञासु हो उठे और पूछ बैठे कि इसका स्वाद आम पपीते से अलग कैसे है। साथ ही उन्होंने इसकी तुलना पीले और हरे पपीते से की।
66
सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर सवालों की झड़ी लग गई। लोग इसके टेस्ट से लेकर इसके लुक को लेकर सवाल करने लगे जिसका जवाब सुशांता नंदा ने नहीं दिया। लेकिन उन्होंने एक तस्वीर से इसे वायरल जरूर कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News