हैवान के राज में मौत की दहलीज तक पहुंचा बेजुबान, जब मिला तब गिन सकते थे पेट पर हड्डियां
हटके डेस्क: कुत्तों को दुनिया के सबसे वफादार जानवरों में गिना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे क्रूर लोग होते हैं, जो इन बेजुबानों को तकलीफ देकर खुद होते हैं। हाल ही में फेसबुक पेज A Fortress of Fur पर ऐसी तस्वीरें शेयर की गई, जिसे देख किसी की भी आंखें भर आएगी। इस पोस्ट में एक कुत्ता, जसी मौत के मुंह से बचाया गया कि तस्वीरें शेयर की गई। जब इस कुत्ते को बचाया गया था तब उसकी हड्डियां तक दिखाई देती थी। अब अच्छी देखभाल मिलने के कारण उसकी हालत में काफी सुधार है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2020 4:34 AM IST / Updated: Jan 21 2020, 04:45 PM IST
इस पोस्ट में बचाए गए कुत्ते की कई तस्वीरें हैं।
इसमें उसके बचाने से लेकर ठीक होने तक की पूरी स्टोरी शेयर की गई है।
जब पहली बार रेस्क्यू टीम ने कुत्ते को देखा था तब उसके गले में लोहे की चेन बंधी थी।
कुत्ते को खाना भी नहीं दिया जाता था। जिस कारण उसकी हड्डियां तक साफ़ दिखाई दे रही थी।
रेस्क्यू टीम उसे अपने साथ ले आई और तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया।
पहले तो कुत्ते के जिन्दा रहने पर भी सवाल खड़ा था। लेकिन धीरे-धीरे कुत्ते की हालत में सुधार होने लगा।
साथ ही कुत्ते को खाना-पीना दिया गया। इसे एक शख्स ने गोद भी ले लिया। अपने नए मालिक के प्यार और दुलार के कारण कुत्ते की हालत काफी सुधर गई।
जहां पहले कुत्ता खुद खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, धीरे-धीरे उसने चलना शुरू किया। अब कमजोर कुत्ते की जगह वो काफी एक्टिव हो गया है। अपने नए मालिक के घर पर उसे काफी प्यार और दुलार मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग रेस्क्यू टीम की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुत्ते के लिए सभी बेहद खुश हैं।