बारिश में पति ने की अंडे के पकौड़े खाने की डिमांड, खौलते तेल में अचानक बम के गोले बन गई पकौड़ियां

हटके डेस्क: बारिश का महीना चल रहा है। साथ ही लॉकडाउन भी लगा है। ऐसे में लोग घरों पर अपने परिवार के साथ ही समय बिता रहे हैं। इस लॉकडाउन में महिलाओं ने जमकर कुकिंग वीडियोज भी डाले। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये महिला किचन में अंडे के पकौड़े तल रही थी। लेकिन उसे अंडों से जुड़ी एक बात शायद नहीं पता थी। जिसकी वजह से किचन में खौफनाक हादसा हो गया।हालांकि, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां का है और इसे किसने पोस्ट किया। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 4, 2020 4:07 AM IST / Updated: Aug 04 2020, 01:13 PM IST

17
बारिश में पति ने की अंडे के पकौड़े खाने की डिमांड, खौलते तेल में अचानक बम के गोले बन गई पकौड़ियां

सोशल मीडिया पर इन दिनों इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। चाहे व्हाट्सएप हो या फेसबुक हर जगह इस घटना का वीडियो शेयर किया जा रहा है। 
 

27

इस वीडियो में एक महिला अपने किचन में पकौड़े तलती नजर आई। वो साड़ी पहनकर  पकौड़े तल रही थी।  

37


महिला ने अंडों को बेसन में अच्छे से लपेटा और उसके बाद कड़ाही में खौलते तेल में इन्हें डाल दिया। शुरुआत में सब नॉर्मल था। लेकिन जैसे जैसे अंडे का तापमान बढ़ा, अंडे फूटने लगे। 

47

महिला समझ नहीं पाई कि आखिर ये क्या हो रहा है। इसके थोड़ी ही देर बाद अंडे बारूद के गोलों में बदल गया। ये अंडे इतनी जोर से फूटे की किचन के बर्तन कांप गए। 

57

कड़ाही गैस से नीचे गिर गई। इस हादसे के दौरान खौलता हुआ पूरा तेल महिला के ऊपर गिर गया।  महिला ने साड़ी पहनी थी, इस कारण वो जल्दी भाग भी नहीं पाई। 

67

दरअसल, महिला को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अंडों में बिना छेद किये उसे तेल में टालना खौफनाक है। उसने सीधे अंडे उबालकर उसके पकौड़े बनाने शुरू कर दिए। 

77

अंडे गर्म हो गए और उनमें विस्फोट हो गया। इसका वीडियो लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं और बाकियों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं कि कोई ऐसी गलती ना दोहराए। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos