आधी रात बेडरूम से आई बच्ची की चीखने की आवाज, कमरे में बेटी की हालत देखते ही निकल पड़ी मां की चीख

हटके डेस्क: एक मां के लिए अपने बच्चे को तकलीफ में देखने से ज्यादा बुरा कुछ नहीं होता। लेकिन मिसौरी में रहने वाली एक मां ने अपनी बेटी को जिस हाल में देखा, उसे वो कभी भी भूल नहीं पाएगी। क्रिष मोंक नाम की इस महिला ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को देखकर आपकी भी रूह काँप जाएगी। क्रिष की 6 साल की बेटी के आंख में 9 घंटे तक तेज जलन हो रही थी। जब डॉक्टर्स ने उसकी आंख की जांच की, तो हैरान रह गए। उसकी आंख से जो निकला उसे देख क्रिष के होश उड़ गए... 

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2020 2:33 PM IST

19
आधी रात बेडरूम से आई बच्ची की चीखने की आवाज, कमरे में बेटी की हालत देखते ही निकल पड़ी मां की चीख

29 अप्रैल को मिसौरी में रहने वाली क्रिष मोंक अपनी 6 साल  सिबिकाइआ को कमरे में सुलाकर गई थी। रात के करीब डेढ़ बजे उसकी बेटी की चीखने की आवाज आई, तो क्रिष दौड़कर बेटी के कमरे में पहुंची। 

29

वहां सिबिकाइआ दर्द से चीख रही थी। उसने क्रिष को बताया कि उसकी आंख में तेज जलन हो रही है। जब क्रिष ने उसकी आंखें देखी तो उसे किनारे में काले रंग की कोई चीज नजर आई। 

39

क्रिष तुरंत अपनी बेटी को अस्पताल लेकर भागी। इस दौरान क्रिष के पति भी उनके साथ हॉस्पिटल गए। 
 

49

डॉक्टर्स ने सिबिकाइआ की जांच की। थोड़ी देर आंख पर प्रेशर डालने के बाद उन्होंने बच्ची की आंख से एक बड़ा सा कीड़ा निकाला। 
 

59

ये कीड़ा बच्ची की आंख में 9 घंटे तक रहा। इसके बाद अपने आप बाहर निकल गया। क्रिष ने बताया कि जब वो कीड़ा बाहर निकला तो उसके शरीर में सिहरन दौड़ गई थी। 
 

69

डॉक्टर्स ने कीड़े के बाहर आने के बाद सिबिकाइआ की आंख की जांच की। उन्हें डर था कि कीड़े के कारण उसके आंख को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा। 
 

79

बाद में पता चला कि उस शाम सिबिकाइआ और उसके पांच भाई-बहन अपने पेरेंट्स के साथ घर के गार्डन में पिकनिक कर रहे थे। शायद उसी समय ये कीड़ा बच्ची की आंख के अंदर घुस गया था।  
 

89

सिबिकाइआ ने बताया कि उसे शाम के 4 बजे से ही अपनी आंखों में किसी चीज के चलने का अहसास हो रहा था। लेकिन उसे समझ नहीं आया था कि हो क्या रहा है। 

99

कीड़ा निकलने के बाद सिबिकाइआ शांत हुई, और बेहद आराम से अपनी मां से आइसक्रीम की डिमांड की। डॉक्टर्स भी बच्ची की बहदुरी देख दंग थे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos