Published : Jul 17, 2020, 11:44 AM ISTUpdated : Jul 17, 2020, 11:45 AM IST
हटके डेस्क: कोरोना की वजह से कई महीनों तक लगा लॉकडाउन अब खुलने लगा है। कई देशों में धीरे-धीरे नए रूल्स के साथ जिंदगी आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। कोरोना में लोगों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है। इस बीच कुछ ऐसी लापरवाही भी देखने को मिल रही है, जो शायद इस वायरस को और फैलाने में मदद कर रहा है। हाल ही में यूके में एक सॉस के बोतल से महिला को छिपकली का सिर मिला था। वहीं अब इससे भी ज्यादा खौफनाक मामला ब्राज़ील से सामने आया है। यहां एक ऑनलाइन डिलीवर पैकेट से इंसान की अंगुली मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इसकी तस्वीरों ने लोगों के होश उड़ा दिए।
मामला ब्राजील से सामने आया। यहां साउथ पाउलो में रहने वाली एक महिला, 38 साल की एलिसांगेला ने शाम के नाश्ते के लिए ऑनलाइन खाना मंगवाने का फैसला किया।
28
इसके बाद फैमिली ने लोकल टेक अवे से चिकन समोसा (पाई) ऑर्डर किया। कुछ देर में डिलीवरी ब्वॉय ने उनके घर पर खाना पहुंचा दिया।
38
पूरी फैमिली साथ बैठकर पाई खाने लगी। तभी महिला के 14 साल के बेटे को उसमें मांस का बड़ा सा टुकड़ा मिला। उसमें हड्डी भी थी।
48
बच्चे ने तुरंत उस बाइट को उगल दिया। जब घरवालों ने उसे ध्यान से देखा तो वो चिकन नहीं, बल्कि इंसान की कटी हुई अंगुली थी।
58
उसे देखते ही घरवाले खौफ से भर गए। बच्चा डर से चीखने लगा। महिला ने इसकी तस्वीरें खींच ली। इसके बाद उन्होंने तुरंत फ़ूड कोर्ट कर इसकी जानकारी दी।
68
पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पाई बनाते हुए शेफ, जिसकी पहचान 55 साल के जीसस डी सौज़ा के रूप में हुई, की अंगुली कट गई थी।
78
यही अंगुली, जिसमें नाखून लगा हुआ था, बच्चे के मुंह में चला गया था। शेफ ने सफाई में कहा कि उसने अंगुली ढूंढने की कोशिश की थी। लेकिन उसे वो नहीं मिला।
88
इस घटना के बाद परिवार काफी परेशान है। महिला ने कहा कि इस इंसिडेंट ने उसे और उसके परिवार को अंदर से हिला दिया है। अब शायद उसका पूरा परिवार कभी चिकन नहीं खा पाएगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News