चमगादड़ खाकर इंसान ने फैलाया कोरोना, भूख-प्यास से मरने को मजबूर हुए बेजुबान

कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में आया था। कहा गया था कि यह चमगादड़ों का मांस खाने और उनका सूप पीने से फैला है। अब तक पूरी दुनिया में 17 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी एक लाख को पार कर गया है। वहीं, भारत में कोरोना के 8356 मामले सामने आ चुके हैं और इससे 273 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। लॉकडाउन से लोग तो परेशान हैं ही, इससे बेजुबान जानवरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें खाना नहीं मिला पा रहा है। लेकिन इस दौरान ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो तमाम परेशानियों के बावजूद सड़कों पर इधर-उधर भटकने वाले जानवरों को खाना खिला रहे हैं। इससे संबंधित कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। देखें तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2020 9:14 AM IST / Updated: Apr 12 2020, 02:50 PM IST

120
चमगादड़ खाकर इंसान ने फैलाया कोरोना, भूख-प्यास से मरने को मजबूर हुए बेजुबान
सबी होटलों और रेस्तरां के बंद हो जाने से स्ट्रे डॉग्स के सामने खाने की सबसे बड़ी समस्या पैदा हो गई। पहले ये होटलों में जो बचा खाना फेंक दिया जाता था, उससे अपना पेट भर लेते थे।
220
ज्यादातर स्ट्रे डॉग्स के लिए लॉकडाउन मौत की सजा के रूप में सामने आया है। उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं मिल पा रहा है।
320
भारत के कोचि में एक पुलिसकर्मी एक कुत्ते को खाना खिला रहा है। बेजुबान जानवरों की इस तरह से मदद करने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं है।
420
चिली के एक शहर में स्ट्रे डॉग कचरे में से खाने के सामना की तलाश कर रहा है। मास्क पहने वहां से गुजर रही महिला यह बहुत ध्यान से देख रही है।
520
पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद चेन्नई में एक बेघर महिला एक नाले के पास आवारा कुत्तों के बीच बैठी हुई है।
620
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक दवा दुकान का मालिक कुत्ते को खाना खिला रहा है।
720
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पैरा मिलिट्री फोर्स का एक जवान स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रहा है।
820
लॉकडाउन के दौरान इलाहाबाद में एक सूनी सड़क पर स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाता शख्स। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो बेजुबान जानवरों के लिए दया की भावना रखते हैं।
920
यूनान के एथेन्स शहर में नाइन लाइव्ज संस्था का एक वॉलन्टियर एक बिल्ली को खाना खिला रहा है। सुरक्षा के लिए उसने ग्लव्ज पहन रखे हैं।
1020
इराक के कुर्दिस्तान में एरबिल का गढ़ स्थित है। इसे वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया गया है। लॉकडाउन के बाद वहां से साइकिल पर गुजरता एक शख्स और भोजन की तलाश में खड़ा एक स्ट्रे डॉग।
1120
एथेन्स में नाइन लाइव्ज नेटवर्क का एक वॉलन्टियर बिल्लियों को खाना खिला रहा है।
1220
महाराष्ट्र के ठाणे में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाता एक शख्स। भारत में कोरोना वायरस के शिकार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के लोग ही हुए हैं।
1320
इराक के एरबिल शहर में एक बिल्ली सड़क के बीचोबीच खाना खा रही है। लॉकडाउन से वहां लोग बाहर नहीं निकल सकते, लेकिन कोई न कोई इन जानवरों के लिए खाना रख कर चला जाता है।
1420
लॉकडाउन के दौरान नई दिल्ली में इन बेसहारा जानवरों को खाना खिलाता एक शख्स। ऐसे लोगों को देखने के बाद लगता है कि मानवता अभी बची हुई है।
1520
कोलंबिया के बोगोटा में एनिमल राइट एक्टिविस्ट्स एक स्ट्रे डॉग को खाना खिला रहे हैं।
1620
कोलंबिया के बोगोटा में ही एक एनिमल राइट एक्टिविस्ट डॉग्स को खाना खिला रहा है। उसने फेस मास्क भी पहन रखा है।
1720
लॉकडाउन घोषित होने के बाद कोलकाता की एक सूनी सड़क के बीच में बैठा भूखा कुत्ता।
1820
फिलीस्तीन के वेस्ट बैंक हेब्रोन शहर में हिबा जुनैदी नाम की इस युवती ने कोरोना वायरस फैलने के बाद अपने घर के बैकयार्ड में इन स्ट्रे कैट्स को रखा और खाने के इंतजाम करने से लेकर हर तरह से उनका ख्याल रख रही हैं।
1920
कोरोना वायरस फैलने के बाद यूक्रेन की राजधानी किएव की एक सड़क से मास्क पहने गुजरता शख्स। कुत्ता उसके बैग की तरफ देख रहा है कि शायद उसमें खाने का कुछ सामना हो।
2020
लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद कोलकाता में माल ढोने वाली गाड़ियों के नीचे सोया एक कुत्ता।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos