Published : Aug 11, 2020, 12:55 PM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 04:04 PM IST
हटके डेस्क: साल 2020 में दुनिया को काफी कुछ देखने को मिल रहा है। जहां पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित है वहीं इस साल अंतरिक्ष में भी हर साल से अधिक गतिविधि दिख रही है। अब 11 से 13 अगस्त तक आपको आसमान में हर घंटे सैंकड़ों टूटते तारे नजर आएंगे। ये दरअसल, उल्कापिंड के वो हिस्से हैं, जो तेजी से अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते ये अपने चरम पर होगा। इसके पीछे वजह बताई गई है कॉमेट स्विफ्ट टटल। ये सबसे ज्यादा चमकने वाले उल्कापिंड हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक घंटे 100 से अधिक उल्कापिंड गिरते नजर आएंगे। अगर दावों की मानें तो अभी से पहले कभी भी ऐसा नजारा लोगों ने नहीं देखा होगा।
आज रात यानी 11 अगस्त से 13 अगस्त तक Perseid उल्कापिंडों की बौछार चरम पर होगी। इसके पीछे वजह है धूमकेतु स्विफ्ट-टटल के टूटे मलबे जो पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेंगे।
210
उल्कापिंडों की ये बौछार वास्तव में जुलाई के मध्य में शुरू हो गई थी। लेकिन अब 11 अगस्त और 13 अगस्त के बीच ये अपने चरम पर होगी।
310
इस दौरान आपको एक घंटे में करीब सौ उल्कापिंड आसमान से पृथ्वी पर गिरते हुए नजर आएंगे। खासकर नॉर्दर्न हेमिशफेयर में।
410
इन उल्कापिंडों का साइज ज्यादा बड़ा तो नहीं होगा। कहा जा रहा है कि इनका आकार धूल के कण जितना होगा लेकिन जिस स्पीड से ये पृथ्वी पर गिरेंगे वो काफी अधिक होगा।
510
अपनी स्पीड के कारण ये आग की लकीरों में बदल जाएंगे। ये अट्मॉस्फेयर में 36 मील प्रति सेकंड की स्पीड से एंटर करेंगे।
610
इन उल्काओं को पर्सिड्स के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे पर्सियस नक्षत्र से बाहर निकले हैं। साथ ही इन्हें दुनिया में कहीं भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
710
कहा जा रहा है कि अगर रात को आसमान साफ़ होगा तो इन्हें आधी रात से सुबह साढ़े पांच बजे तक देखा जा सकेगा। ये सबसे साफ़ यूके में दिखेगा।
810
इसके अलावा ये खगोलीय शो भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण दोनों में भी दिखाई देगा। हालांकि मध्य-उत्तरी अक्षांशों में इसे सबसे साफ़ देखा जा सकेगा।
910
खगोलविदों के अनुसार, इस उल्कापिंड की बरसात को अमेरिका, यूरोप और कनाडा में सबसे अच्छे रूप में लोग देख पाएंगे।
1010
हालांकि, इसका कुछ हिस्सा यानी उल्का बौछार के तारकीय दृश्य मैक्सिको और मध्य अमेरिका, एशिया, अफ्रीका के अधिकांश भाग और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देंगे।