Published : Jul 24, 2020, 12:07 PM ISTUpdated : Jul 24, 2020, 02:33 PM IST
हटके डेस्क: साल 2020 में कुछ भी हो सकता है। ऑनलाइन डिलीवरी ने इंसान की जिंदगी काफी आसान कर दी है। इसकी वजह से लोग घर बैठे बिना मेहनत के अपनी पसंद की चीजें मंगवा लेते हैं। पहले जहां भूख लगने पर या तो लोग घर पर कुक करते थे या बाहर जाकर खाते थे, वहीं अब ऑनलाइन घर बैठे ही फूड डिलीवरी हो जाती है। कोरोना महामारी में लोग वैसे तो बाहर से खाना मंगवाना अवॉयड ही कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी ऐसा कर रहे। हैं। फूड आउटलेट्स भी लोगों को यकीन दिला रहे कि उनका खाना साफ़-सुथरे तरीके से बनाया गया है। लेकिन कुछ चेन्स कोरोना में भी लापरवाही कर रहे हैं। अब इसका ताजा मामला टेस्को से सामने आया है। नार्थ कैरोलिना के डरहम में रहने वाली 57 साल की महिला ने टेस्को से रेडी टू ईट मील ऑर्डर किया था। चिकन की आखिरी बाईट खाते हुए महिला को उसमें कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद अगले 12 घंटे वो उल्टियां करती रही। खुद महिला ने अपने साथ हुई इस घिनौनी घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की...
टेस्को शॉपर ने लोगों को बताया कि कैसे उसने टेस्को से मंगवाए चिकन को खाने के बाद लगातार 12 घंटे उलटी की। उसके रेडी मील में चिकन के साथ मरा हुआ चूहा भी था।
28
डरहम में रहने वाली कैथ मैककॉल स्मिथ ने बताया कि उसे काफी भूख लगी थी। इसके बाद उसने टेस्को से साढ़े तीन सौ रुपए में चिकन ट्रे मंगवाया।
38
इस बुजुर्ग महिला ने चिकन खाना शुरू किया। आधे से ज्यादा चिकन खत्म करने के बाद उसे ट्रे में कुछ अलग नजर आया। महिला को लगा कि ये चिकन की हड्डी है।
48
लेकिन जैसे ही उसने उस पीस को उगला, उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। वो चिकन नहीं, बल्कि चूहा था। जी हां, उसके चिकन ट्रे में चिकन मरा हुआ चूहा भी बेक किया हुआ था।
58
इसे देखते ही महिला ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। लगातार 12 घंटे तक महिला को उल्टियां होती रही। उसकी तबियत बिगड़ गई।
68
महिला ने इसकी तस्वीर खींची और अगले दिन इसे टेस्को के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट किया। साथ ही अपनी कंप्लेन भी दर्ज की।
78
पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए टेस्को ने इसे लेकर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। टेस्को का कहना है कि जिसकी भी लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
88
तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों ने कभी भी टेस्को से कुछ ना खरीदने की कसम खाई तो एक शख्स ने लिखा कि चीन वाले इसे एक्स्ट्रा गिफ्ट समझ खा जाते।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News