Published : May 20, 2020, 12:13 PM ISTUpdated : May 20, 2020, 03:13 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कपल्स के बीच मनमुटाव के कई किस्से आपने सुने होंगे लेकिन कुछ ऐसे केसेस सामने आते हैं,जो बेहद शॉकिंग होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर एक महीला ने अपने साथ हुई एक घटना को लोगों के साथ शेयर किया। इसमें अपने पति की जिद की वजह से वो घायल तक हो गई। दरअसल, ये महिला कुछ दिनों पहले ही मां बनी है। लेकिन जब उसने अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग करवाई, तो बच्ची उसे काटने लगी। इस वजह से महिला ने बेटी को बोतल से दूध पिलाना शुरू किया। लेकिन ये बात महिला के पति को नागवार गुजरी। इस कारण शख्स ने एक ऐसी हरकत की, जिसके कारण महिला घायल हो गई।
महिला ने रेडिट पर अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया। महिला ने बताया की कुछ ही समय पहले उसे एक बच्चे को जन्म दिया था। शुरुआत से ही उसकी बेटी ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ज़ोर से काटती थी।
28
महिला को इससे काफी दर्द होता था। इस कारण शुरुआत में उसने पम्पिंग के जरिये बेटी को दूध पिलाया। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद महिला बेबी फार्मूला लेकर आई।
38
महिला ने अपनी बेटी को बोतल में दूध भरकर पिलाना शुरू किया। लेकिन ये बात उसके पति को बिलकुल पसंद नहीं आई। महिला का उसके पति से हर रोज़ इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
48
पति का कहना था कि महिला सिर्फ अपने फिगर को बचाने के लिए बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग नहीं करवा रही थी। जबकि महिला ने कई बार अपने पति को बताया कि बेटी उसे दांत काटती है।
58
शख्स ने गुस्से में दूध का बोतल छिपा दिया। जब बेटी भूख से छटपटाने लगी, तब महिला को मज़बूरी में बच्ची को अपना दूध पिलाना पड़ा।
68
बच्ची महिला को दांत काटती रही। महिला के स्तनों से खून निकलने लगा। इस दौरान उसका पति वहीं खड़ा था लेकिन उसने अपनी पत्नी की कोई मदद नहीं की।
78
महिला ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि इस दौरान उसके पति ने उसकी कोई मदद नहीं की। उसके स्तन से खून निकलता रहा। लेकिन शख्स ने बोतल निकाल कर नहीं दिया।
88
महिला की स्टोरी पढ़कर कई लोगों ने इसपर कमेंट किया। एक शख्स ने लिखा कि वो पति नहीं हैवान है। वहीँ महिला का कहना है कि उसके पति ने इसके बाद भी उसे ब्रेस्टफीडिंग करवाने को कहा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News