Published : Aug 06, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Aug 06, 2020, 05:10 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया की हर महिला चाहती है कि उसकी खूबसूरती की वजह से उसके चर्चे हो। लोग उसे अटेंशन दे। उससे बात करना चाहे। कनाडा के टोरंटो में रहने वाली एक महिला को उसकी लंबाई के कारण मुश्किलें झेलनी पड़ी। इस महिला को हर कोई अजीब नजरों से देखता था। लेकिन उसने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लिया। इस महिला को मॉडल बनना था लेकिन लंबाई के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया गया। अब इस महिला ने इसी लंबाई को अपनी ताकत बना डाला और इंटरनेट सेंसेशन बन गई। ये महिला इतनी लंबी है कि उसे देखने के लिए लोगों को अपनी गर्दन उठानी पड़ती है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इस बेहद लंबी महिला का इंट्रेस्ट छोटे कद के आदमियों में है। अब महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाले लोगों के मैसेज के बारे में सबसे शेयर किया है। साथ ही महिला से कद में छोटे पति ने अपने साथ हुई दिक्कतों के बारे में लोगों को बताया।
महिला की पहचान 32 साल की एमराल्ड वैन लांगएन के रूप में हुई। कनाडा की रहने वाली ये महिला मॉडल बनना चाहती थी लेकिन अपनी लंबाई के कारण उसे किसी ने मौका नहीं दिया।
213
6 फुट 4 इंच की एमराल्ड ने इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये अपने टैलेंट को लोगों के सामने पेश किया। मॉडलिंग के अलावा एमराल्ड न्यूट्रिशन मैनेजर भी है।
313
एमराल्ड की हाइट के कारण लोग उसे काफी पसंद करने लगे। लेकिन एमराल्ड ने बताया कि हाइट की वजह से उसे काफी दिक्क्तें होती है। पहले उसे डेटिंग में काफी परेशानी होती थी। उसे अपनी लम्बाई के लड़के ही नहीं मिलते थे।
413
लेकिन एमराल्ड की पसंद छोटे हाइट के लोग थे। उसे छोटे कद के आदमी पसंद थे। शायद यही वजह है कि 11 साल पहले उसने खुद से काफी छोटे शख्स से शादी की थी।
513
एमराल्ड जब 16 साल की थी, तबसे ही वो मॉडलिंग की दुनिया में जाना चाहती थी।
613
लेकिन अपनी हाइट की वजह से कोई भी कास्टिंग डायरेक्टर उसे हायर नहीं करता था। उसे किसी ने मौका नहीं दिया।
713
स्कूल में एमराल्ड को अपने हाइट के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग उसे काफी चिढ़ाते थे। इस वजह से उसने हील सैंडिल पहनना छोड़ दिया।
813
यहाँ तक की एमराल्ड के दोस्त उसे बास्केटबॉल की टीम ज्वाइन करने का सुझाव देते थे। ताकि उसकी लंबाई का फायदा उठाया जा सके।
913
एमराल्ड की बहन भी 6 फ़ीट की है। एमराल्ड हमेशा से अपनी बहन की तरह लंबी होना चाहती थी। हुआ भी ऐसा ही। उसकी लंबाई बहन से भी ज्यादा हो गई।
1013
जब किसी कास्टिंग डायरेक्टर ने उसे हायर नहीं किया, तब जाकर उसने सोशल मीडिया के जरिये चर्चा बटोरी।
1113
एमराल्ड के छोटे कद के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को कई मर्द मैसेज करते हैं। कई तो उसके ऊपर चढ़ने की रिक्वेस्ट भी करते हैं।
1213
एमराल्ड को कुछ लोग अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने को भी कहते हैं। लेकिन एमराल्ड अपने पति को इनसबसे विचलित ना होने को कहा।
1313
एमराल्ड अपनी हाइट की वजह से मिल रही चर्चा से खुश है। इससे उसकी कमाई भी काफी ज्यादा होती है और लोग उसपर काफी ध्यान भी दे रहे हैं।