चीन की इस महिला से दुनिया में फैला कोरोना, मीट मार्केट में बेचती थी मछली, कहा- टॉयलेट से आया था वायरस
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। अभी दुनिया में इससे संक्रमित व्यक्ति की संख्या 6 लाख पहुंचने वाला है। मौत का आंकड़ा तो तेजी से बढ़ रहा। कोरोना ने अभी तक लगभग 30 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस को दुनिया में फैलाने के लिए चीन को जिम्मेदार कहा जा रहा है। चीन के वुहान से इसके फैलने का दावा किया जा रहा है। अब वो शख्स भी सामने आ गया है, जिसके कारण दुनिया में कोरोना फैला था। चीन से गलती से वो दस्तावेज लीक हो गए, जिससे शख्स की पहचान सामने आ गई। चीन के वुहान के मीट मार्केट में काम करने वाली एक महिला को सबसे पहले कोरोना हुआ था। महिला के मुताबिक, मीट मार्केट के कॉमन वाशरूम के कारण ही उसे ये वायरस हुआ था। आइए बताते हैं इस महिला के बारे में और क्या हुआ उसके साथ...
Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2020 6:39 AM IST / Updated: Mar 28 2020, 03:39 PM IST
मीडिया में लीक हुए डॉक्युमेंट के मुताबिक, कोरोना वायरस की पहली मरीज वुहान के फूड मार्केट में काम करने वाली मिस वेई है।
मिस वेई मार्केट में जिंदा मछलियां बेचती थी। मार्केट से 500 मीटर की दूरी पर ही उसका किराए का घर। है
महिला ने चीन के एक अखबार को अपना इंटरव्यू दिया। इसमें उसने अपने कोरोना से ग्रस्त होने और फिर ठीक होने तक की कहानी शेयर की।
अखबार ने तो महिला की पूरी पहचान उजागर नहीं की लेकिन द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, महिला की उम्र 57 साल है और उसका पूरा नाम वेई गुइक्सियन है।
महिला को 11 दिसंबर को सर्दी-जुकाम हुआ था। उसे नॉर्मल फ्लू समझ उसने क्लिनिक में डॉक्टर को दिखाया।
वहां उसे इंजेक्शन दिया गया। लेकिन उसका बुखार नहीं उतरा। उसे लगातार थकान महसूस हो रहा था।
बुखार के बावजूद वो मीट मार्केट में काम करने जा रही थी। उसे कोरोना का अंदाजा ही नहीं था। इस तरह ये वायरस वहां कई लोगों में फैला।
जब 16 दिसंबर तक उसका बुखार नहीं उतरा तब मिस वेई वुहान हॉस्पिटल गई। वहां डॉक्टर ने उसे बताया कि बीते कुछ दिनों में इस तरह के सिम्पटम्स के कई मरीज अस्पताल आए हैं।
वुहान म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, 31 दिसंबर तक कोरोना के कुल 27 मरीजों की पहचान हुई थी। उसमें मिस वेई भी एक थी।
वेई को इसके बाद आइसोलेट कर दिया गया। डॉक्टर्स के ट्रीटमेंट से उसने जनवरी में कोरोना को हरा दिया। लेकिन कई लोगों को तब तक कोरोना हो चुका था।
वैसे तो मिस वेई कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज है लेकिन डॉक्टयूमेन्ट्स के मुताबिक, 1 दिसंबर को चीन के एक शख्स को भी कोरोना के लक्षण थे। लेकिन उस समय किसी को कोरोना की भनक नहीं लगी।
कोरोना फ़ैलाने में इस मीट मार्केट का काफी बड़ा योगदान कहा जा रहा है।