कहीं नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, यहां गांजे का दम लगाते हुए योगा करते हैं लोग

हटके डेस्क। योग अब दुनिया भर में पॉपुलर हो गया है। भारत में हजारों साल पहले ही इसकी शुरुआत हुई थी। योग करने से इंसान न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त महसूस करता है। नियमित रूप से योग करने से कई तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे मानसिक ऊर्जा भी मिलती है। योग करने से मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है। योग के इतने फायदे हैं कि उन्हें गिना पाना आसान नहीं है। आज योग को दुनिया के ज्याादतर देशों ने अपना लिया है। वहीं, कुछ देशों में इसके ऐसे रूप भी सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। योग के तरह-तरह के गुरु भी सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले हॉट योगा की बात चली थी। अभी कुछ समय पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में एक ऐसे योगा सेंटर का पता चला है, जहां योग करते हुए लोग जम कर मारिजुआना यानी गांजा का सेवन करते हैं। योग करने के पहले सभी के लिए गांजे का दम लगाना जरूरी है। कई युवा तो योग करने के दौरान भी गांजे का दम लगाते रहते हैं। इस योगा सेंटर पर डी डुसाल्ट (Dee Dussault) नाम के योग गुरु युवक-युवतियों को योग की ट्रेनिंग देते हैं। जब गांजे के नशे में धुत्त होकर युवा लड़कियां और लड़के योग करते हैं, तो अजीब ही सीन क्रिएट होता है। देखें इस अजीबोगरीब योगा सेशन की तस्वीरें।   

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2020 11:08 AM IST / Updated: Aug 01 2020, 04:50 PM IST

113
कहीं नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, यहां गांजे का दम लगाते हुए योगा करते हैं लोग

 डी डुसाल्ट (Dee Dussault) के योग सिखाने वाले सेंटर पर बड़ी संख्या में युवा लोग योग सीखने आते हैं। यहां योग के साथ गांजे का नशा भी करने को मिलता है। 

213

सैन फ्रांसिस्को का यह योग सेंटर यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। बता दें कि अमेरिका के कुछ स्टेट में गांजा पीना गैरकानूनी नहीं है। 

313

गांजा पीते हुए योग करना अजीब ही बात है। कहना मुश्किल है कि युवा यहां गांजा पीने के लिए आते हैं या योग करने। 

413

योग करते हुए यहां गांजा पीना आम बात है। कई योग करने के पहले ही गांजा पीकर नशे में धुत्त हो जाते हैं। 

513

इस योग सेंटर पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। लोग गांजा पीते हुए यहां काफी वक्त बिताते हैं और बीच-बीच में योग भी करते हैं। 

613

योग करने के दौरान गांजा पीने के लिए उनके पास सुविध मौजूद होती है। गांजा पीने के साथ ही वे दूसरे ड्रग्स भी लेते हैं। 

713

योग करने के पहले गांजे का दम लगाती युवती और उसका साथी। 

813

यहां गांजा पीने और मौज-मजा करने की पूरी छूट मिलती है। जरूरी नहीं कि गांजा पीने के बाद योग किया ही जाए। यह एक तरह से नशा करने का अड्डा भी है। 

913

सैन फ्रांसिस्को के इस योग सेंटर पर हर उम्र के लोग आते हैं, पर ज्यादातर तादाद युवाओं की ही होती है। 

1013

योग करने के पहले गांजे का दम लगा कर धुआं उड़ाती एक युवती जो नशे में मदहोश हो गई है। 

1113

यहां कई तरह के फैशनेबल ड्रेसेस में लड़कियां योग करने आती हैं। गांजा पी लेने के बाद उनमें जोश और भी बढ़ जाता है। 

1213

गांजे के नशे में मदमस्त हो जाने के बाद युवाओं के लिए योग मौज-मस्ती करने का एक बहाना हो जाता है। वे नशे में जम कर एन्जॉय करते हैं।  

1313

अमेरिका में हॉट योगा के बाद वीड योगा यानी गांजा पीकर योग करने की नई परिपाटी चली है। इसका यूथ में काफी क्रेज है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos