Published : Apr 09, 2020, 10:41 AM ISTUpdated : Apr 09, 2020, 01:27 PM IST
हटके डेस्क: कोरोना वायरस फैलने की वजह से भारत में 24 मार्च से 21 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। एक तरफ इससे लोगों को जहां कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इससे पॉल्यूशन बहुत कम हो गया है। लॉकडाउन में ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। फैक्ट्रियों में भी कोई काम नहीं हो रहा है। इससे हवा पूरी तरह साफ हो गई है। पॉल्यूशन खत्म हो जाने के कारण पंजाब के जालंधर शहर से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिमालय की बर्फीली चोटियां लोगों को दिखाई पड़ने लगी हैं। ऐसा 30 सालों में पहली बार हुआ है। लोग अपने घरों की छतों से हिमालय की तस्वीरों को कैमरे में कैद कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। जालंधर काफी प्रदूषित शहर माना जाता है, लेकिन अब वहां के लोगों का कहना है कि हवा काफी साफ हो गई है। वहां के कई लोगों ने हिमालय की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। देखें ये तस्वीरें।
जालंधर शहर से हिमालय का ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं दिखाई पड़ा था।
29
मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने घर की छत से हिमालय की तस्वीर शेयर की। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट आने लगे। उन्होंने जालंधर में अपने घर की छत से यह तस्वीर खींच कर शेयर की है।
39
जालंधर के ही एक और ट्विटर यूजर ने ये जो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें हिमालय की बर्फीली चोटियां साफ देखी जा सकती हैं।
49
जालधंर शहर से हिमालय का ऐसा दृश्य दिखाई पड़ना एक खास ही बात है। इससे समझा जा सकता है कि प्रदूषण ने हमारे जीवन पर कितना बुरा असर डाला है।
59
हिमालय की बर्फीली चोटियों के साथ वहां से कुछ दूर फैली हरियाली भी दिखाई दे रही है।
69
जालंधर के एक ट्विटर यूजर ने अपने घर की छत से हिमालय की ये शानदार तस्वीर ली है।
79
हिमालय का एक नयनाभिराम दृश्य।
89
एक ट्विटर यूजर ने जम्मू से हिमालय की यह तस्वीर ली है। पहले इतनी दूरी से हिमालय को देख पाना संभव नहीं था।
99
पंजाब के जालंधर के एक घर की छत से ली गई हिमालय की दो तस्वीरें। पॉल्यूशन के चलते पहले इस शहर के आसमान पर धुंध छाई रहती थी।