भारतीय कंपनी ढूंढ रही है सोने वाले इंटर्न, 100 दिन में 1 लाख रुपए कमाने का आसान मौका, ये रही पूरी डिटेल...

हटके डेस्क: भारत में कोरोना के दौरान कई लोगों की नौकरी चली गई। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक भारतीय कंपनी आपको सौ दिन में एक लाख रुपए कमाने का मौका दे रही है तो? वो भी एक ऐसे काम के बदले जो आप और हम हर रात को करते हैं, यानी सोना। जी हां, इस कंपनी ने स्लीप इंटर्नशिप के लिए ऑफर निकाला है। इसमें आपको सिर्फ 9 घंटे सोने के बदले दिए जाएंगे एक लाख रुपए। इस इंटर्नशिप की काफी चर्चा हो रही है। इसमें आपको अच्छी नींद के लिए कंपनी से कई सुविधाएं भी दी जाएगी। इसमें स्लीप एक्सपर्ट आपको  अच्छे से सोने के लिए एडवाइस भी करेंगे। आइये आपको बताते हैं इस धांसू इंटर्नशिप की पूरी डिटेल... (तस्वीरें गूगल से)

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2020 9:08 AM IST

18
भारतीय कंपनी ढूंढ रही है सोने वाले इंटर्न, 100 दिन में 1 लाख रुपए कमाने का आसान मौका, ये रही पूरी डिटेल...

कोरोना संकट में पूरी दुनिया में जॉब की कमी देखने को मिल रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी नौकरी की काफी कमी है। वैसे ही देश में बेरोजगारी थी काफी, लेकिन अब कोरोना ने इसे और बढ़ा दिया है। 
 

28

इस बीच बेंगलुरु की एक कंपनी इंटर्न्स को ढूंढ रही है। इन इंटर्न्स को 100 दिन के लिए अपॉइंट किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 9 घंटे काम करना होगा। इस काम के बदले उन्हें 100 दिन में 1 लाख रुपए पे किये जाएंगे। 
 

38

इंटर्नशिप का काम ही इसे सबसे ख़ास बनाता है। तो इस इंटर्नशिप में आपको 9 घंटे खर्राटे भरकर, यानी गहरी नींद सोना होगा। जी हां, सही पढ़ा आपने। इस दौरान आपको ९ घंटे सोना होगा। सिर्फ सोने के लिए आपको एक लाख की पेमेंट की जाएगी। 

48
58

9 घंटे सोने में मदद करने के लिए आपको स्लीप एक्सपर्ट, साथ ही सोने की क्वालिटी को और बेहतर करने के लिए परफेक्ट खाना भी दिया जाएगा। आपको बस इन सबके बदले 9 घंटे सोना है।  

68

इस इंटर्नशिप में कई चीजें देखी जाएगी। आपको कई तरह के सिचुएशन दिए जाएंगे, जिनमें आपको सोना होगा। अगर किसी भी बाधा में आप सो सकते हैं तो इस इंटर्नशिप के लिए आप परफेक्ट हैं।  
 

78

कंपनी का नाम wakefit है और ये स्लीप रिलेटेड स्टफ्स बनाती है। ये इस इंटर्नशिप को रिकॉर्ड कर ये एनालाइज करेगी कि इंसान को सोने में किन चीजों से मदद मिलती है। 
 

88

ये पहली बार नहीं है कि इस कंपनी ने ऐसा कोई ऑफर निकाला है। इससे पहले भी उसने ऐसा एक इंटर्नशिप प्रोग्राम निकाला था जिसमें 23 लोगों को रखा गया था और उन्हें पेमेंट दी गई थी।  
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos