मार्केट में आया दुल्हन स्पेशल मास्क वाला नेकलेस, गले की जगह अब मुंह पर बांधेगी हार

Published : Jul 16, 2020, 11:27 AM ISTUpdated : Jul 16, 2020, 02:07 PM IST

हटके डेस्क: कोरोना वायरस की वजह से दुनिया में अचानक काफी कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। जहां पहले लोग बाहर जाने के लिए मज़बूर थे, अब वो मज़बूरी में ही बाहर निकलते हैं। कोरोना के कारण मार्केट को भी काफी नुकसान पहुंचा। पहले कुछ महीने तो दुनिया के कई देशों ने कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया जिसकी वजह से मार्केट ठप हो गया। अब धीरे-धीरे सेफ्टी मेजर के साथ बाजार खुलने लगे हैं। भारत में शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए ज्वेलर्स ने ख़ास दुल्हन मास्क लॉन्च किया है। इस मास्क की इन दिनों काफी डिमांड है। ये मास्क नेकलेस का काम करेगी। बस अंतर ये है कि इस नेकलेस को गले में नहीं, मुंह पर बांधना होगा। आइये आपको बताते हैं इस नेकलेस की खासियत और इसकी कीमत... 

PREV
17
मार्केट में आया दुल्हन स्पेशल मास्क वाला नेकलेस, गले की जगह अब मुंह पर बांधेगी हार

कोरोना वायरस के कारण अभी तक दुनिया में करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं। कई एक्सपर्ट्स ने ये साफ़ कर दिया है कि अब वायरस के साथ ही जीने की आदत डालनी पड़ेगी। ऐसे में लोग धीरे-धीरे अपने नॉर्मल रूटीन में लौट रहे हैं लेकिन जरुरी मेजर्स के साथ।  

27

कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना और हाथों को सैनेटाइज करना जरुरी हो गया है। शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए भारत में अब दुल्हन के लिए स्पेशल मास्क वाला नेकलेस लॉन्च किया गया है। 

37

सोशल मीडिया पर पुणे के रांका ज्वेलर्स द्वारा बनाया गया मास्क वाला नेकलेस इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस मास्क को ख़ास स्टाइल के साथ बनाया।  लेकिन ये भी ध्यान रखा गया है कि मास्क दुल्हन को सुंदरता के साथ प्रॉटेक्शन भी दे। 

47

इस नेकलेस को 124 ग्राम सोने से बनाया गया है। जिसकी कीमत अभी के गोल्ड प्राइस के मुताबिक़ साढ़े 6 लाख रुपए है।  इसे नेकलेस और मास्क के जैसे पहना जा सकता है। 
 

57

इस मास्क वाले नेकलेस को एन-95 मास्क के ऊपर स्टीच किया गया है। इससे ये दुल्हन को कोरोना से पुरी तरह सुरक्षित भी रखेगी।  
 

67

इस ख़ास मास्क को 25 दिन में धोकर दुबारा पहना जा सकता है। साथ ही अगर मास्क खराब हो जाए, तो नेकलेस को निकालकर दूसरे मास्क पर फिक्स किया जा सकता है। शादी के सीजन में अब दुल्हन गले की जगह मुंह पर इस नेकलेस को पहने नजर आएगी। 

77

सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की।  कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। ज्वेलर्स के मालिक ने कहा कि अब मास्क पहनना बेहद जरुरी हो गया है। यही सोचकर उन्होने मास्क वाले नेकलेस को डिजाइन करवाया। लोगों में इसकी काफी डिमांड देखने को मिल रही है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories