न्यूजीलैंड में हुई कुत्ते की मौत, मालिक ने भारत आकर गंगा में विसर्जित की अस्थियां
हटके डेस्क: भारत की संस्कृति और सभ्यता ऐसी है कि यहां रहने वाले लोग अगर विदेश भी चले जाएं, तो भी अपनी जड़ें नहीं भूलते। कई साल पहले भारत से न्यूजीलैंड जाकर बसे एक शख्स की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस शख्स ने न्यूजीलैंड से भारत आकर अपने पालतू कुत्ते की अस्थियां विसर्जित की। जब इस बारे में उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो लोग इसकी चर्चा करने लगे।
Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 5:01 AM IST / Updated: Feb 20 2020, 01:03 PM IST
बिहार के पूर्णिया के मधुबनी में रहने वाले प्रमोद चौहान कई साल पहले न्यूजीलैंड में जाकर बस गए थे। वहां उन्होंने एक कुत्ता पाल रखा था।
लाइकन नाम के अपने कुत्ते से प्रमोद को काफी लगाव था। लाइकन प्रमोद के साथ 10 साल से रह रहा था।
कुछ दिनों पहले लाइकन की मौत हो गई। प्रमोद लाइकन को परिवार का सदस्य मानते थे। उसके मौत के बाद प्रमोद ने हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया।
लाइकन को उन्होंने जलाया और उसकी अस्थियां भी कलश में भरी।
प्रमोद लाइकन की अस्थियां भारत लेकर आए। जिसे उन्होंने पटना में गंगा में विसर्जित किया।
प्रमोद मोक्ष स्थली भी गए और लाइकन का पिंडदान भी किया।
बिहार के गया जिले में उन्होंने लाइकन का श्राद्ध किया। ताकि उसकी आत्मा को शान्ति मिले।
अब लाइकन की मौत का भोज भी प्रमोद अपने गांव में करवाने वाले हैं।
प्रमोद का अपने कुत्ते के प्रति प्यार देख सभी गदगद हैं। उनके दोस्त भी प्रमोद के इस पशु प्रेम को देखकर उसे प्रेरणा लेने लायक बता रहे हैं।
प्रमोद का ये पशु प्रेम उनके गांव के जलाया सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।