भारत के इस मार्केट में हर दिन बिकता है कई किलो बंदर का मांस, सामने आई खौफनाक तस्वीर देख दहल जाएगा दिल

Published : Jul 17, 2020, 03:09 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया इन दिनों कोरोना से परेशान है। इस वायरस से दुनिया के एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वायरस की शुरुआत कैसे हुई, इसे लेकर कहा जा रहा है कि चीन के वुहान के मीट मार्केट से ये फैलना शुरू हुआ था। हुनान के मीट मार्केट में चमगादड़ से लेकर सांप जैसे जानवरों का मांस बिकता था।  चीन का कहना है कि यही से वायरस चमगादड़ के मांस द्वारा इंसानों में आया। हालांकि, दुनिया से दवाब पड़ने के बाद अब चीन ने इस मीट मार्केट को बंद कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब एक और मीट मार्केट की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये चीन की नहीं, बल्कि भारत की फोटोज हैं। इस मार्केट में बंदर के मांस से लेकर कुत्तों का मांस परोसा जाता है। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। देखिये इस मीट मार्केट के अंदर की फोटोज... 

PREV
110
भारत के इस मार्केट में हर दिन बिकता है कई किलो बंदर का मांस, सामने आई खौफनाक तस्वीर देख दहल जाएगा दिल

चीन के वुहान के मीट मार्केट में चमगादड़ से लेकर सांप जैसे जनवरों का मांस बिकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी एक ऐसा मार्केट है, जिसमें चिकन या मटन नहीं,  बल्कि कुत्ते और बन्दर का मांस बेचा जाता है। 
 

210

ये है मणिपुर का चुरचन्दपुर मार्केट। इस मार्केट में चिकन नहीं, बल्कि बंदर, हिरन, जंगली सूअर और विलुप्त हो रहे पक्षियों का मांस मिलता है। 
 

310

सोशल मीडिया पर People for the Ethical Treatment of Animals यानी पेटा ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें मार्केट में खुलेआम इन  जानवरों का मांस बेचा जा रहा था। मार्केट में ना किसी ने मास्क लगाया था ना ही किसी तरह का सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिला।  

410

इसके अलावा इस मार्केट में पिंजरे में बंद कुत्ते भी नजर आए। लोग चाव से कुत्तों का मांस खरीद कर खाते हैं। 
 

510

हाल ही में नागालैंड ने अपने राज्य में कुत्तों के मांस की बिक्री पर बैन लगा दिया। कोरोना फैलने के बाद भी इस मार्केट में खुलेआम कुत्ते का मांस बेचा जा रहा था। 

610

इस मार्केट में जिन्दा मछलियां भी बेचते देखी गई। इन्हें ना तो ढंका गया था ना ही बेचने वाले ग्लव्स लगाए दिखे। कोरोना संकट के दौरान ऐसी लापरवाही और भी ज्यादा बीमारियों को फैला सकती है। 
 

710

बता दें कि धीरे-धीरे भारत में कोरोना ने पांव पसार दिए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार जा चुकी है। बता दें कि अभी तक अमेरिका और ब्राज़ील के बाद ऐसा करने वाला भारत तीसरा देश है। 

810

इससे पहले चीन के वुहान मार्केट की दुनिया में जमकर आलोचना हुई थी। वहां बिना किसी साफ़-सफाई के जानवरों का मांस खुले में बेचा जाता था। 

910

इसके अलावा विएतनाम में भी मेंढक से लेर कुत्तों का मांस बेचने की फोटोज वायरल हुई थी। कोरोना के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

1010

भारत से सामने आई इन तस्वीरों के बाद अब सरकार ने एक्शन लेना शुरू किया है। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories