यहां मास्क ना पहनने वालों को सीधे ले जा रहे कब्रिस्तान, अपने ही हाथों से खोदनी पड़ रही है कब्र

हटके डेस्क: कोरोना वायरस के कारण दुनिया में भारी तबाही मची है। हर तरफ मौत का मंजर है और लोग इससे संक्रमित होते जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और लोग इसके साथ ही और भी अधिक लापरवाह होते जा रहे हैं।  काफी कोशिशों के बाद भी अब तक इस वायरस का कोई इलाज नहीं मिल पाया है। कई देश इसके वैक्सीन को बनाने में जुटे हैं लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई है। इस कारण अभी इस वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र सही तरीका है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई लापरवाह लोग हैं जो अपनी बेवकूफी से इस वायरस को और फैलाने में मदद कर रहे हैं। इसमें मास्क पहनने से इंकार करना सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में इंडोनेशिया ने ऐसे लोगों के लिए एक ख़ास सजा का प्रावधान शुरू किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2020 10:45 AM IST

18
यहां मास्क ना पहनने वालों को सीधे ले जा रहे कब्रिस्तान, अपने ही हाथों से खोदनी पड़ रही है कब्र

कोरोना वायरस को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों ने कई तरह के उपाय अपनाए हैं। कई देशों ने लॉकडाउन लगाया हुआ है और कई नए नियम भी बनाए है। 

28

इसमें कई देश हैं जो अपने यहां लोगों को मास्क ना पहनने पर सजा दे रहे हैं। कहीं लोगों को जेल की सजा शुरू हुई है या फिर कहीं फाइन। 

38

लेकिन इंडोनेशिया ने मास्क ना पहनने वालों को एक अलग तरह की सजा देनी शुरू की है।  यहां जो लोग मास्क नहीं पहन रहे उन्हें सीधे शमशान घाट ले जाया जा रहा है। 

48

शमशान में ले जाकर इन लोगों से कब्र खुदवाई जा रही है। जो भी मास्क नहीं पहनता उन्हें दूसरों की कब्र खोदनी पड़ती है। 

58

सजा का ये आइडिया इंडोनेशिया के केरमे डिस्ट्रिक्ट के हेड सुयोनो को सबसे पहले आया था। सुयोनो ने बताया कि  वायरस की वजह से वहां लाशें ज्यादा आने लगी थी जबकि इनकी खुदाई करने वाले मात्र तीन थे। 

68

ऐसे में मेयर ने उन लोगों को कब्र खोदने की सजा देनी शुरू कर दी जो मास्क नहीं लगाते थे। इस तरह मरने वालों की लाश दफ़नाने में आसानी होने लगी। 

78

अभी तक इंडोनेशिया में कोरोना की वजह 26 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। सजा पाने वाले लोग सुबह 7 बजे से रात के 12 बजे तक कब्र खोदते हैं। 

88

इस देश में अभी तक कोरोना से 2 लाख 15 हजार लोगों संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में अब सरकार ने वायरस को रोकने के लिए ये तरीका अपनाया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos