इटली तक छाया महाभारत का जादू

इटली: दुनिया में भारतीय संस्कृति की क्या जगह है, इसका उदाहरण कई बारे सामने आता है। भारत में भले ही लोग अपनी संस्कृति धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। लेकिन विदेशियों को हमेशा से हमारी संस्कृति में इंट्रेस्ट रहा है। इटली में रहने वाले एक चित्रकार ज्ञानपाओलो टॉमसेट्टी ने तो महभारत को पढ़ने में 5 साल लगाए। इसके बाद अगले 12 साल उन्होंने महाभारत को तस्वीरों के जरिये रिक्रिएट किया। इनके आर्ट को पिछले साल मीडिया के सामने लाया गया था। एक बार फिर ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2019 1:36 PM IST / Updated: Dec 15 2019, 10:18 AM IST

18
इटली तक छाया महाभारत का जादू
टॉमसेट्टी ने पेंटिंग की कोई ट्रेनिंग या क्लास नहीं ली है। उनके अंदर ये कला जन्म के समय से ही थी।
28
उन्होंने इंटरनेशनल वैदिक आर्ट अकादमी इटली से 7 साल पढ़ाई की है।
38
इटली में इस वैदिक क्लास को वृन्दावन की एक टीम चलाती है।
48
उन्होंने वहां 5 साल तक महाभारत की पढ़ाई की और इस धर्मग्रंथ का बारीक अध्ययन किया।
58
वो इस ग्रन्थ से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद अगले 12 साल उन्होंने इस धर्मग्रन्थ को तस्वीरों के जरिये दिखाने में गुजार दिए। उन्होंने बेहद बारीकी से हर एक घटनाक्रम की तस्वीरें बनाई और उसे लोगों के सामने पेश किया।
68
उनकी कला देख लोग कायल हो गए। उनकी हर तस्वीर बेहद जीवंत नजर आती है।
78
इंटरनेट पर ये तस्वीरें एक बार फिर वायरल हो रही है।
88
कई लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां भारत में यहां की संस्कृति लुप्त हो रही है, वहीं विदेशी सरजमीं पर ये मजबूत हो रहा है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos