15 साल 4 महीने प्रेग्नेंट रही 45 की महिला, 22 बच्चों को पैदा कर छलका पिता का दर्द- जिंदगी बर्बाद हो गई

हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया को वहां पहुंचा दिया, जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। इस वायरस की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। सभी घर के अंदर बंद हो गए हैं। आप और हम अपना हाल जानते हैं लेकिन जरा उस परिवार के बारे में सोचिये, जिसमें 22 बच्चे रहते हों। ब्रिटेन के सबसे बड़े परिवार में शामिल इस परिवार में मां-बाप अपने 22 बच्चों के साथ बंद हैं। इस परिवार के मुखिया ने लॉकडाउन में अपनी डेली लाइफ लोगों के साथ शेयर की। इस परिवार के लिए लॉकडाउन आसान नहीं साबित हो रहा। तस्वीरों देखिए, कैसे बीत रहा इस परिवार का लॉकडाउन... 

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2020 5:17 AM IST / Updated: May 17 2020, 12:47 PM IST

111
15 साल 4 महीने प्रेग्नेंट रही 45 की महिला, 22 बच्चों को पैदा कर छलका पिता का दर्द- जिंदगी बर्बाद हो गई

सू और नोएल रेडफोर्ड अपने 22 बच्चों के साथ लॉकडाउन झेल रहे हैं। इस हफ्ते परिवार के बच्चों को हेयर कट दिया गया, जिसकी बारे में इनके पिता नोएल ने अपने यूट्यब चैनल पर बताया। 

211

नोएल ने अपने छोटे बेटे ऑस्कर के बालों से इस काम की शुरुआत की। उन्होंने अपना पूरा एक्सपीरियंस इस वीडियो में शेयर किया। 

311

इसके बाद नोएल ने एक-एक कर अपने सभी बच्चों के बाल काटे। इस दौरान कुछ बच्चों ने तो शान्ति से बाल कटवा लिए लेकिन कुछ शैतान बच्चों ने नोएल को तंग करके छोड़ दिया। 

411

बच्चों ने अपने पिता को बार्बर शॉप में काम करने वाला ही बना दिया। हालांकि, नोएल का कहना है कि उसने बार्बर से भी बेहतर हेयर कट किये हैं। 

511

इतना ही नहीं, नोएल ने बाल काटने से पहले अपने बच्चों से उनकी पसंद का हेयर स्टाइल भी पूछा। इसके बाद उन्होने अपने बच्चों के बाल काटे। 

611

जब 22 बच्चों के बाल काट दिए गए, तब नोएल की वाइफ ने उनके बाल काटे। अपनी पत्नी द्वारा दिए गए हेयर स्टाइल लोगों को दिखाते नोएल। 

711

ये पूरा परिवार अभी 10 बेडरूम वाले घर में बंद है। सभी एक साथ वहां रह रहे हैं। 

811

सू अपने सभी बच्चों को दिन में पढ़ाती भी हैं। फैमिली को होम स्कूलिंग देती सू की तस्वीर। 

911

सू ने अपनी जिंदगी के 800 हफ्ते प्रेग्नेंट बिताए हैं। अभी भी सू प्रेग्नेंट हैं। लेकिन उन्होने इसे अपना आखिरी बच्चा कहा है। हालांकि, इससे पहले भी सू ने कई बार ये बात कही थी लेकिन हर बार वो दुबारा प्रेग्नेंट हो  जाती है। 

1011

कई बार ये फैमिली लेट नाईट पार्टी करती है। ब्रिटेन की इस सबसे बड़ी फैमिली का गुजारा उनके बेकरी शॉप से होता है। 
 

1111

सू ने बताया कि लॉकडाउन में जब वो शॉपिंग के लिए जाती हैं, तो कई बार लोग उन्हें घूरने लगते हैं। सबको लगता है कि वो बेकार में जरुरत से ज्यादा सामान खरीद रही हैं। लेकिन उन्हें क्या पता कि 22 बच्चों के घर में डेली यूज की चीजें कितनी जल्दी खत्म हो जाती है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos