लॉकडाउन में देश छोड़ 20 लड़कियों संग क्वारेंटाइन था राजा, वापस लौटा तो लोगों ने किया इस तरह स्वागत

हटके डेस्क: कहते हैं ना कि हर किसी के पाप का घड़ा कभी न कभी भरता जरूर है। आज के समय में जहां लगभग हर देश में डेमोक्रेटिक सरकार है, वहीं कुछ देश आज भी अपने राजा को सम्मान दे रहे हैं। लेकिन अगर यही राजा जनता की सेवा की जगह खुद के स्वार्थ साधने लगे तो कभी ना कभी विरोध का बिगुल बज ही जाता है। अब ऐसा ही कुछ हो रहा है थाईलैंड में। जहां की जनता ने अब राजा के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। अपने राजा की कमियों को सालों से नजरअंदाज करने के बाद अब इस देश की जनता खुलकर उसके अय्याशियों के खिलाफ मुंह खोलने लगी है। ऐसा हो भी क्यों ना? कोरोना में जब देश को सबसे ज्यादा अपने राजा के साथ की जरुरत थी, तब राजा जर्मनी में अपनी कई प्रेमिकाओं के साथ समय बिता रहा था। इसकी फोटोज तक सामने आई थी। अब जब राजा देश वापस आया है, तो यहां शुरू हो गई है विरोध की लहर....  

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2020 8:13 AM IST / Updated: Oct 23 2020, 01:44 PM IST

19
लॉकडाउन में देश छोड़ 20 लड़कियों संग क्वारेंटाइन था राजा, वापस लौटा तो लोगों ने किया इस तरह स्वागत

थाईलैंड के लोग राजा महा वजीरालोंगकोर्न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों को राजा की हरकतें अब बर्दाश्त के बाहर होती नजर आ रही है। वैसे तो राजा काफी समय से ही जनता की जरुरत से ज्यादा अपनी अय्याशियों पर ध्यान देने के लिए बदनाम था लेकिन अब जाकर जनता ने खुलकर उसका विरोध करना शुरू किया है। 

29

राजा की ऐसी कई हरकतें सामने आई, जो उसे देश के लिए सही छवि नहीं बनाने देती। कुछ समय पहले महाराज की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो पेट तक टॉप पहना नजर आया था। किसी देश के राजा को ऐसी ड्रेस में देखकर दुनिया हैरान हो गई थी। 

39

इसके बाद राजा का अपने पालतू कुत्ते से प्यार ने भी चर्चा बटोरी थी। राजा अपने पालतू कुत्ते को थाईलैंड के रॉयल एयरफ़ोर्स के ऑफिसर्स की यूनिफॉर्म पहनाता था। साथ ही उसे उच्च अधिकारियों के साथ होने वाले डिनर्स में भी ले जाता था। 
 

49

राजा महा वजीरालोंगकोर्न के सामने उसके समर्थक घुटनों पर बैठते थे। वो रेंगकर महाराज को इज्जत देते थे। महाराज इन सभी को अपनी शान में गिनता था। इतना ही नहीं, एक बार इस राजा ने अपनी एक एक्स वाइफ को अपने कुत्ते के बर्तन में खाना भी खिलाया था। 
 

59

राजा की लव लाइफ भी काफी विवादित रही। उसने अभी तक चार शादियां की है। उसने चौथी शादी 68 की उम्र में की, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था।  राजा ने बेशुमार संपत्ति के बावजूद अपने चार बच्चों को त्याग दिया। उसने उनके स्कूल की फीस तक देने से इंकार कर दिया। 

69

इसके बावजूद थाईलैंड की जनता ने राजा को सम्मान दिया। लेकिन जब देश में कोरोना फैला तब राजा देश छोड़कर भाग गया। इस पूरे समय राजा जर्मनी में एक फाइव स्टार होटल में ठहरा था। उसके साथ कई लड़कियां भी ठहरी हुई थी। इस वजह से अब देश की जनता में राजा के खिलाफ गुस्सा भर गया है। 

79

थाईलैंड में राजा को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उसके खिलाफ एक भी शब्द बोलने पर लगभग 15 साल की जेल की सजा दी जाती है। कोई भी राजा के खिलाफ कुछ नहीं बोलता। लेकिन अब चीजें यहां बदल रही है। 

89

राजा के लॉकडाउन के बाद देश वापस आने के बाद जनता खुलकर उसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है।  बैंकाक में लोगों ने राजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग अब देश में नए संविधान की मांग कर रहे हैं।  

99

राजा के खिलाफ प्रदर्शन के कारण थाईलैंड में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि, कई लोग अब राजा को हटाने और देश में संवैधानिक बदलाव के लिए अड़ गए हैं। देखना है कि वो राजा जिसने अपने कुत्ते के मरने पर तीन दिन का राजसी शोक करवाया था वो आगे क्या कदम उठाएगा। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos