धरती के स्वर्ग कश्मीर में ऐसी है लोगों की जिंदगी, मुश्किलों से नहीं मानते हार
कश्मीर: वैसे तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लेकिन यहां जिंदगी काफी मुश्किल से कटती है। देश में अगर कहीं भी किसी बात को लेकर विवाद होता है, तो घाटियों में दंगे होने लगते हैं। इसका सीधा असर वहां रहने वालों पर पड़ता है। गोलीबारी और बारूदी माहौल में लोगों की जिंदगी मौत के मुहाने पर रहती है। कभी पाकिस्तान से तो कभी यहां रहने वालों की वजह से देश के इस हिस्से में माहौल बेहद हिंसात्मक रहता है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं कैसे खतरनाक माहौल में कटती है कश्मीरियों की जिंदगी...
Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2019 5:11 AM IST / Updated: Dec 21 2019, 06:25 PM IST
हिंसा के बीच लोगों की जिंदगी नर्क जैसी हो जाती है। यहां की दीवारें राज्य में हिंसा की कहानी कहते हैं।
हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर देश का स्वर्ग हमेशा धधकता रहा है।
प्रदर्शनकारी जब किसी मुद्दे पर विरोध करते हैं, तो सबसे ज्यादा प्रभावित यहां के लोकल ही होते हैं।
ऐसे में लोगों को अपनी जान के लिए खुद ही संभल कर रहना पड़ता है। ज्यादातर लोगों की कोशिश होती है कि वो हिंसा के दौरान बाहर ना जाएं।
अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरे विरोधियों को भी पुलिस द्वारा किये जा रहे लाठीचार्ज या छोड़े गए आंसू गैस से बचना पड़ता है।
चूंकि ये जगह टूरिस्ट प्लेस भी है। ऐसे में विरोध के दौरान सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
हिंसा का असर पूरे कश्मीर पर पड़ता है।
भारतीय पुलिस के जवान 24 घंटे यहां तैनात रहते हैं। ताकि कभी भी भड़कने वाले दंगों को रोका जा सके।
वहीं भारतीय जवान भी पूरी शिद्दत से देश के स्वर्ग की हिफाजत में लगे रहते हैं।
डर के साए में हर एक कश्मीरी की जिंदगी बेहद खौफनाक होती है। किसी की जान कब मुश्किल में पड़ जाए कोई नहीं जानता।
सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, जानवरों पर भी इसका असर होता है।
बात अगर लाइन ऑफ कण्ट्रोल की करें, तो जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच हिंसा होती है, तब सबसे पहले कश्मीर ही प्रभावित होता है।