यहां 4 मई से हटेगा लॉकडाउन लेकिन...

Published : May 01, 2020, 05:44 PM ISTUpdated : May 02, 2020, 10:15 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना के कहर से हर देश परेशान है। कई देश कई महीनों से लॉकडाउन हैं। इस लॉकडाउन की वजह से देशों को आर्थिक मंदी देखनी पड़ रही है। अब धीरे-धीरे कई देश लॉकडाउन हटा रहे हैं। इससे एक तरफ कोरोना के और तेजी से फैलने के चान्सेस भी हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। इस बीच मलेशिया ने घोषणा कर दी है कि 4 मई से लॉकडाउन खोल दिया जाएगा। जी हां, ये देश बीते कई महीनों से लॉकडाउन था। लेकिन अब ये खत्म हो रहा है। लेकिन इस देश ने कई गाइडलाइन्स जारी किये हैं। इन्हें ना मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारत में भी अभी लॉकडाउन के आगे बढ़ाने या खत्म करने को संशय लगा हुआ है।  ऐसे में मलेशिया द्वारा जारी गाइडलाइन्स भारत के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। 

PREV
19
यहां 4 मई से हटेगा लॉकडाउन लेकिन...


मलेशियाई प्रधानमंत्री मुहईद्दीन ने घोषणा कर दी है कि देश में महीनों से चला आ रहा लॉकडाउन 4 मई को खत्म कर दिया जाएगा। 
 

29


लेकिन इस लॉकडाउन के खत्म होने की घोषणा के साथ कई तरह के गाइडलाइन्स भी जारी किये गए हैं। इनमें खासकर फ़ूड इंडस्ट्री के लिए कई नियम कानून बनाए गए हैं। 
 

39

सड़क के किनारे लगने वाले फ़ूड स्टॉल्स, फ़ूड कोर्ट्स और रेस्त्रां सुबह 5 से रात 12 बजे तक खोले जा सकते हैं। जिसमें कस्टमर्स को सुबह 7 से रात 10 बजे तक जाना अलाउड रहेंगे। 

49

सभी कर्मचारियों को साफ़-सफाई के बारे में सख्त हिदायत देनी है। साथ ही रेस्त्रां को साफ-सुथरा रखना है। 

59

हर टेबल के बीच दो मीटर का गैप रखना जरुरी है। लोगों को पास बैठने पर पाबंदी होगी। साथ ही हाथ धोने के लिए लगाए गए बेसिन के पास सैनिटाइजर रखना जरुरी है। 

69

अब रेस्त्रां में वन टाइम यूज बर्तन ही इस्तेमाल करना हैं। इन्हें यूज के बाद फेंक देना होगा।  

79

मॉल्स में लोग सुबह 6 से  शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। हर दुकानदार की अटेंडेंस लगेगी और उसका बॉडी टेम्पेरेचर चेक किया जाएगा। 

89

हर दिन काम खत्म होने के बाद मॉल को डिसइंफेक्ट किया जाएगा। साथ ही एक बार  में लिमिटेड लोगों को ही मॉल में एंट्री मिलेगी। मीट की दुकानों को कई बार डिसइंफेक्ट किया जाएगा। साथ ही हर कस्टमर के बीच भी दो मीटर का गैप रखना जरुरी है। 

99

राशन की दुकानों में भी हर दूकानदार को मास्क लगाना कम्पलसरी होगा। साथ ही लगातार सफाई पर ध्यान देते रहना जरुरी है। 
 

Recommended Stories