इतने आलिशान हैं होटल ताज के कमरे, 27 हजार से 9 लाख रुपए है 1 दिन का किराया
मुंबई: 26/11 का दिन मुंबई के इतिहास में काफी मनहूस है। कैलेंडर पर मुंबई हमला इतिहास की एक ऐसी तारीख के रूप में दर्ज है, जिसे भारत आजतक नहीं भुला पाता। अरब सागर के रास्ते कराची से निकले आतंकियों ने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर मौत का जो कोहराम मचाया उसमें उसमें कई बेगुनाह लोगों की जानें गईं। हमले के 11 साल बाद इस होटल ने खुद को पूरी तरह उबार लिया है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं इस होटल के अलग-अलग रेंज की कमरों की फोटोज। (नोट - कीमतें ताज होटल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक)
लक्जरी ग्रैंड रूम सिटी व्यू : इसके एक दिन का किराया है 28 हजार रूपये
ताज क्लब रूम सिटी व्यू : इसके एक दिन का किराया है 33 हजार रूपये
ताज क्लब रूम सी व्यू : इसके एक दिन का किराया है 35 हजार 500 रूपये
एक्सिक्यूटिव सुईट 1 बेडरूम सिटी व्यू : इसके एक दिन का किराया है 49 हजार 500 रूपये
लक्जरी सुईट 1 बेडरूम सिटी व्यू : इसके एक दिन का किराया है 69 हजार 500 रूपये
ग्रैंड लक्जरी सुईट 1 बेडरूम सी व्यू : इसके एक दिन का किराया है 1 लाख 9 हजार 500 रूपये
लक्जरी ग्रैंड रूम सी व्यू : इन कमरों को राजपुताना स्टाइल में सजाया गया है। यहां से अरब सागर और गेटवे ऑफ इंडिया देखा जा सकता है। इसका किराया होटल ने वेबसाइट पर डिस्कोलज नहीं किया है।
सिग्नेचर सुईट : इन कमरों को पारम्परिक ऐतिहासिक तरीके से सजाया गया है। इनमें से भी अरब सागर का लुत्फ उठाया जा सकता है।
टाटा सुईट : ये इस होटल का सबसे महंगा कमरा है। इसे होटल के फाउंडर के नाम पर रखा गया है। इसकी कीमत भी डिस्क्लोज नहीं की गई है।