एक्सीडेंट में कट गया था शख्स का आधा शरीर, अब सच्चे प्यार ने हाथ थाम की शादी

Published : Nov 28, 2019, 10:37 AM ISTUpdated : Nov 28, 2019, 02:11 PM IST

मलेशिया: मलेशिया में रहने वाले इस कपल ने प्यार की जो मिसाल पेश की, उसे लोग सलाम कर रहे हैं। इनकी लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया है। दुनिया में प्यार से जुड़ी कई कहानियां सामने आती है, जिसे देखकर या पढ़कर प्यार से विश्वास उठ जाता है। कहीं लव मैरिज के बाद कपल्स डिवोर्स ले लेते हैं तो कहीं मारपीट के बाद हत्या तक कर दी जाती है। लेकिन मलेशिया से एक ऐसी स्टोरी सामने आई है, जिसे देखकर प्यार पर विश्वास कायम हो जाता है। 

PREV
15
एक्सीडेंट में कट गया था शख्स का आधा शरीर, अब सच्चे प्यार ने हाथ थाम की शादी
फेसबुक पर मिला था प्यार: मलेशिया की रहने वाली चेन जिंग क्वी और ताइवान के जू शी हुआंग की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों की मुलाकात एक साल पहले 25 नवंबर 2018 पर फेसबुक पर हुई थी। एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों नजदीक आए और एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली।
25
एक्सीडेंट में दूल्हे ने कमर से नीचे खो दी बॉडी: ताइवान के जू शी हुआंग ने एक एक्सीडेंट में अपने कमर के नीचे बॉडी खो दी थी। इसके बाद जिंदगी के प्रति वो निराशा से भर दिया। जू शी ने बताया कि जब पहले उसने एक्सीडेंट के बाद अपनी हालत देखी, तो वो पूरी तरह हार गए थे। वो पूरे दिन रोता रहता था और हॉस्पिटल से बाहर नहीं आना चाहता था। लेकिन बाद में उसने इसे अपना लिया और हालात से समझौता कर लिया। बाद में लोगों की मदद से उसने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।
35
लोगों को सपोर्ट करती है दुल्हन: मलेशिया के चेन जिंग क्वी का जन्म Osteogenesis Imperfecta के साथ हुआ था। ये हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी है। इसमें लोगों की हड्डियां तुरंत टूट जाती है। यहां तक की मात्र एक बार छींकने से भी हड्डियां टूट जाती है। वो अपने फिगर के कारण काफी परेशान रहती थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सच्चाई को अपना लिया। साथ ही दूसरों की मदद के लिए भी उन्होंने कैंपेन चलाया। वो लोगों को मोटिवेट करती हैं।
45
शादी ने जीता लोगों का दिल: इन दोनों की शादी की फोटोज लोगों का दिल जीत रही है। उन्हें लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। इतना ही नहीं, अगर रास्ते में ये कपल दिख जाता है, तो सभी उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं।
55
रखते हैं एक-दूसरे का ख्याल: ये दोनों एक-दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं। दोनों का प्यार देख सभी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Stories