हटके डेस्क: प्रॉपर्टी खरीदना आज के समय में हर इंसान का सपना होता है। प्रॉपर्टी खरीद लेने के बाद लोग अपने फ्यूचर को थोड़ा सेफ मानने लगते हैं। हालांकि, लोग प्रॉपर्टी खरीदने से पहले काफी जांच-पड़ताल करते हैं लेकिन कई बार उनसे कई चीजें मिस हो जाती है। ऐसे में या तो उनके हाथ जैकपॉट लगता है या तो वो ठगे जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक शख्स ने हाल ही में ख़रीदे अपने मकान की तस्वीरें शेयर की है। शख्स ने लोगों को दिखाया कि कैसे उसने जो घर ख़रीदा उसके अंदर से एक और घर का दरवाजा निकला। यानी, एक घर एक अंदर ही छिपा दूसरा घर उसे तब मिला जब वो वहां शिफ्ट हो गया। घर की तस्वीरें शेयर करने के बाद लोगों ने इसपर कमेंट किया। कुछ ने शख्स को लकी बताया तो कुछ उसे तुरंत घर छोड़कर भाग जाने की सलाह देते नजर आए।