बीवी को तलाक दे दामाद ने रचाई सासू मां से शादी, शराब पीकर 12 साल बड़ी सास को किया था KISS

हटके डेस्क: प्यार कभी भी किसी को किसी से भी हो सकता है। इसपर किसी का कंट्रोल नहीं होता। ऐसे भी कई मामले सामने आते हैं जब इस प्यार में रिश्तों की मर्यादा टूट जाती है। इसमें किसी का कंट्रोल नहीं होता। लेकिन लोग प्यार में किसी भी बंधन को मानने से इंकार कर देते हैं। मिरर रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके में रहने वाले एक शख्स ने आज से सालों पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। लेकिन बीवी से अलग होने के बाद उसका दिल अपनी सास पर ही आ गया। इसके बाद दोनों ने अगले 30 साल एक साथ बिताए। लेकिन दोनों शादी नहीं कर पाए क्यूंकि उस समय ये इलीगल था। हालांकि, 13 साल पहले जब इसे मान्यता दे दी गई, तब जाकर दोनों ने शादी कर ली। इस कपल ने अब जाकर अपनी लव स्टोरी लोगों के साथ शेयर की... 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2020 9:26 AM IST / Updated: Sep 17 2020, 05:37 PM IST

19
बीवी को तलाक दे दामाद ने रचाई सासू मां से शादी, शराब पीकर 12 साल बड़ी सास को किया था KISS

यूके के चेशायर में रहने वाले क्लाइव ब्लंडन ने अपनी सास के साथ ही प्यार किया और फिर अपनी बीवी को तलाक देकर उसने सास से ही शादी कर ली। क्लाइव ने अपनी पत्नी को तलाक देने के चार साल बाद होनी सास को डेट करना शुरू किया था। 

29

क्लाइव ने 1977 में इरेने से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे थे। लेकिन इस कपल के बीच झगड़े काफी बढ़ गए थे। लड़ाइयां इतनी अधिक होने लगी थी कि दोनों ने 1985 में तलाक ले लिया। 

39

इरेने से अलग होने के बाद क्लाइव अकेले पड़ गए थे। तलाक के चार साल बाद अचानक उसकी मुलाक़ात अपनी सास ब्रेंडा से हुई। दोनों की मुलाक़ात शुरू हुई और मिलने लगे। 

49

जल्द ही दोनों में प्यार हो गया। एक रात डेट पर दोनों ने शराब पी और एक-दूसरे को किस किया। क्लाइव ने अपने इस पहले किस को जादुई बताया। 
 

59

दोनों को एक-दूसरे से गहरा प्यार हो गया था। लेकिन दोनों शादी नहीं कर पाए। दरअसल, ये इलीगल था। इस वजह से अगले 30 साल तक दोनों साथ रहे। क्लाइव के मुताबिक, इस दौरान उनके बीच की बॉन्डिंग और मजबूत होती गई। 

69

इस कपल ने 1997 में शादी करने की सोची थी लेकिन क्लाइव को तब सास के साथ शादी करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद ब्रेंडा अपना नाम बदल कर क्लाइव के साथ रहने लगी। 

79

क्लाइव ने देश में चल रहे 500 साल पुराने कानून के खिलाफ आवाज उठाई। क्लाइव ने इसके लिए कैंपेन चलाया जिसके बाद 10 साल के संघर्ष के बाद नियम बदले और क्लाइव ब्रेंडा से शादी कर पाए। 
 

89

2007 में इस कपल ने अपनी शादी रजिस्टर करवाई। इतने सालों के बाद भी दोनों अपने रिश्ते में काफी खुश हैं। क्लाइव के मुताबिक़ वो ब्रेंडा से इतने सालों बाद भी उतना ही प्यार करते हैं। 
 

99

वहीं अपने पूर्व पति और अपनी मां की शादी को लेकर इलेने का कहना है कि अब वो अपनी मां से किसी तरह का रिश्ता नहीं रखती। ब्रेंडा का कहना है कि भले ही उसने अपनी बेटी को खो दिया लेकिन क्लाइव ने उसकी जिंदगी की कमी को पूरा कर दिया है।  


 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos