महिला ने मैक-डी से ऑर्डर किया चिकन, आधा खत्म करने के बाद अंदर से निकली घिनौनी चीज

Published : Oct 17, 2020, 08:02 AM IST

हटके डेस्क : अगर आप भी मैकडॉनल्ड (mcdonalds) के स्नैक्स खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह खबर जानना बेहद जरूरी है। अगर आप भी मैक-डी से खाना ऑर्डर कर खाते हैं, तो उसमें भी ये चीज निकल सकती है। दरअसल, लीड्स यूके (Leeds, England) में एक लड़की ने मैक-डी से चिकन नगेटस शेयर बॉक्स ऑर्डर किया था, लेकिन उसे खाने के बाद उसकी तबियत अचानक खराब होने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, नगेट को आधा खत्म करने के बाद उसमें एक लाल और भूरे रंग का कुछ पदार्थ नजर आया। लिली का कहना है कि इसे खाने के बाद ही उसकी तबियत खराब हो गई। 

PREV
17
महिला ने मैक-डी से ऑर्डर किया चिकन, आधा खत्म करने के बाद अंदर से निकली घिनौनी चीज

अपने लजीज खाने के लिए मैकडॉनल्ड पूरी दुनिया में मशहूर है। बच्चों से लेकर बड़े तक मैकडॉनल्ड के फ्रेंच फ्राईज, बर्गर और नगेट्स बड़े चाव से खाते हैं। इसी कारण पूरी दुनिया में जगह - जगह इसके आउटलेट्स बने हुए हैं। जहां पर लोगों स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाते हैं।

27

हाल ही में लीड्स में एक 23 साल की लिली डेंटन के मैक-डी से होम डिलेवरी की सर्विस लेते हुए चिकन नगेट्स शेयर बॉक्स ऑर्डर किया था। डिलेवरी होने के बाद उसने अपनी 3 साल का बेटी के साथ इसे शेयर करके खाया।

37

जैसे ही उसने इसे खाना शुरू किया तो आधा खत्म करने के बाद उसे इसमें लाल और भूरे रंग का कुछ नजर आया। जिसके बाद उसने इसे खाना तो बंद कर दिया, पर आधा खाने से ही उसकी तबियत अचानक खराब हो गई।

47

लिली की हालत इतनी खराब हो गई की उसे एक दोस्त की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने बताया कि नगेट्स खाने के बाद उसे पेट दर्द और उल्टी होने लगी थी। साथ ही उसकी बेटी के गले में भी खराश हो रही थी।

57

डॉक्टर्स ने बताया कि वह डायरिया से ग्रसित थी। रिपोर्ट्स के अनुसार नगेट्स खाने के बाद उनके शरीर में कैम्पीलोबैक्टर मिले, जो फूड पॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार है।

67

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी वह काफी कमजोर महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक समय मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं बच भी नहीं पाऊंगी।

77

हालांकि इन सब के बाद मैकडॉनल्ड के मैनेजर ने उनसे माफी जरूर मांगी है पर लिली कहती हैं कि इसके बाद वह अब कभी मैक-डी से खाना ऑर्डर नहीं करेंगी।

Recommended Stories