Published : Feb 21, 2020, 12:13 PM ISTUpdated : Feb 21, 2020, 04:38 PM IST
हटके डेस्क: आज महाशिवरात्रि है। पूरा देश भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहा है। वैसे तो ये पर्व हिंदू मनाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि असम की राजधानी दिसपुर से थोड़ी दूर एक गांव में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार पिछले 500 साल से विशाल बरगद के पेड़ के नीचे बने भगवान शिव के मंदिर की देखभाल कर रहा है। धार्मिक सद्भावना की मिसाल बने इस गांव की चर्चा पूरे देश में है।