सोने-चांदी से भी महंगा बिक रहा है मास्क

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का कहर कुछ ऐसे फैला है कि लोग एक-एक कर मरते जा रहे हैं। जिसने भी कोरोना को हलके में लिया, उसने अपनी जान गंवा दी। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने अभी तक दुनिया के लगभग हर देश में तबाही मचा दी है। कई देशों ने इस वायरस को ख़त्म करने के लिए वैक्सीन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यूके ने तो अगले महीने तक इसका परिणाम निकलने की भी उम्मीद जताई है। इस बीच तब तक लोगों के पास इस वायरस से बचाव का एक ही तरीका है, खुद को हर तरह से संक्रमित शख्स से दूर रखें। इसके लिए लोगों को फेस मास्क लगाने के लिए और हाथ को हर समय धोते रहने या सैनिटाइजर यूज करने की सलाह दी गई है। दुनिया के कई देशों में कोरोना की वजह से मास्क की कमी भी देखने को मिली। कई  देशों ने जहां अपने यहां मास्क का उत्पादन बढ़ा दिया या दूसरे देशों से  मास्क मंगवाए। इस बीच इंडोनेशिया में मास्क की कमी और ज्यादा डिमांड के कारण इसकी कीमतें आसमान छूने लगी। यहां मास्क के एक बॉक्स के लिए लोग सोने से अधिक कीमत चुका रहे हैं। जी हां...देखिए  कैसे मास्क का धंधा लोगों को यहां करोड़पति बना रहा... 
 

Asianet News Hindi | Published : May 15, 2020 10:31 AM IST / Updated: May 15 2020, 05:37 PM IST

18
सोने-चांदी से भी महंगा बिक रहा है मास्क

कोरोना कहर की शुरुआत के साथ मार्केट में मास्क और हैंड वाश की बिक्री बढ़ गई। खासकर N95 मास्क की। ये मास्क अच्छी तरह चेहरे और नाक को कवर रखता है। 

28

इंडोनेशिया में मास्क की डिमांड सप्लाई से ज्यादा है। इस वजह से N95 मास्क की कीमत आसमान में पहुंच गई है। इस देश में एक बॉक्स मास्क की कीमत 1 ग्राम सोने से भी ज्यादा है। 

38

इंडोनेशिया में 1 ग्राम सोने का भाव 4 हजार 2 सौ रूपए के करीब है। जबकि यहां एक बॉक्स N95 मास्क के लिए लोगों को 8 हजार रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। 

48

इंडोनेशिया के जकार्ता के पसर मार्केट में कई लोग मास्क बेचकर अच्छा प्रॉफिट कमा रहे हैं। यहां  मास्क की कमी के कारण लोग इतने महंगे रेट्स पर भी मास्क खरीद रहे हैं। 
 

58

दुनियाभर में अभी कोरोना के कुल 45 लाख 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 3 लाख 37 सौ लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

68


बात अगर इंडोनेशिया की करें, तो यहां 16 हजार लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया, जिसमें से करीब 11 सौ लोगों की मौत हो गई। 

78

अन्य देशों के मुकाबले यहां मौत की दर कम है। फिर भी लोग मास्क खरीदने में कोई कोताही नहीं बरत रहे। भले ही इन मास्क की कीमत कितनी ही ज्यादा क्यों ना हो, इसे ख़रीदा जा रहा है। 
 

88

बात अगर भारत की करें, तो पीएम के ताजा सम्बोधन के बाद अब देश में ही मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में मास्क की कीमतें बाकी देशों के मुकाबले कम ही है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos